HomeHimachalChamba9 से 12 जनवरी तक जिला चंबा के प्रवास पर रहेंगे राज्य...

9 से 12 जनवरी तक जिला चंबा के प्रवास पर रहेंगे राज्य खाद्य आयोग के अध्यक्ष डॉ. एसपी कत्याल

वह 9 जनवरी को जिला मुख्यालय चंबा में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम (एनएफएसए), 2013 के अंतर्गत संचालित केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा करेंगे।

चंबा : अध्यक्ष राज्य खाद्य आयोग डॉ. एसपी कत्याल 9 से 12 जनवरी तक जिला चंबा के प्रवास पर रहेंगे। डॉ. एसपी कत्याल के प्रवास कार्यक्रम की जानकारी देते हुए विभागीय प्रवक्ता ने बताया कि वह 9 जनवरी को जिला मुख्यालय चंबा में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम (एनएफएसए), 2013 के अंतर्गत संचालित केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा करेंगे।

अध्यक्ष राज्य खाद्य आयोग 10 जनवरी को डलहौजी और 11 जनवरी को भरमौर का प्रवास करेंगे। वह 12 जनवरी को सुबह भरमौर से नूरपुर को प्रस्थान करेंगे। डॉ. कत्याल प्रवास के दौरान नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग, स्कूल शिक्षा विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग और खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) के क्षेत्रीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ संवाद और हिमाचल प्रदेश राज्य नागरिक आपूर्ति निगम के थोक गोदामों का भी निरीक्षण करेंगे।

ये भी पढ़ें:  9 जुलाई को सड़कों पर उतरेगी आंगनबाड़ी वर्कर्ज एवं हेल्पर्ज यूनियन, मांगों को लेकर जगह-जगह होंगे प्रदर्शन
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More