HomeHimachalChambaPMGSY-4 के तहत भटियात विस क्षेत्र में 103.53 करोड़ से बनेंगी 12...

PMGSY-4 के तहत भटियात विस क्षेत्र में 103.53 करोड़ से बनेंगी 12 सड़कें: कुलदीप सिंह पठानिया

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने भटियात विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत मेल में मेल गांव से निचली व परला मेल तक बनने वाली सड़क का विधिवत भूमि पूजन किया। लोक निर्माण विभाग द्वारा 41 लाख रुपए की लागत से बनाई जा रही 1.25 किलो मीटर लंबी इस सड़क के बनने से ग्राम पंचायत मेल की लगभग 500 की आबादी लाभांवित होगी।

चंबा : विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने भटियात विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत मेल में मेल गांव से निचली व परला मेल तक बनने वाली सड़क का विधिवत भूमि पूजन किया। लोक निर्माण विभाग द्वारा 41 लाख रुपए की लागत से बनाई जा रही 1.25 किलो मीटर लंबी इस सड़क के बनने से ग्राम पंचायत मेल की लगभग 500 की आबादी लाभांवित होगी।

इस अवसर पर ग्राम पंचायत मेल में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश सरकार के वर्तमान कार्यकाल में भटियात विधानसभा क्षेत्र में सड़क शिक्षा स्वास्थ्य और पेयजल के क्षेत्र में विकास के नए आयाम स्थापित किए जा रहे हैं। इस विधानसभा क्षेत्र में गत तीन बर्षों के दौरान लगभग 40 ग्रामीण सड़कों के निर्माण कार्यो को पूरा किया जा चुका है, जबकि लगभग 41 ग्रामीण संपर्क सड़कों का भूमि पूजन के बाद निर्माण कार्य प्रगति पर है। उन्होंने बताया कि भटियात विधानसभा क्षेत्र में लगभग 125 नई ग्रामीण सड़कों की आवश्यकता है जिन्हें सभी औपचारिकताएं पूर्ण करने के पश्चात वर्ष 2027 के अंत तक पूर्ण कर लिया जाएगा।

ये भी पढ़ें:  हिमाचल में बर्फबारी-बारिश से आम जनजीवन अस्तव्यस्त, 500 से ज्यादा सड़कें बंद, 10 हजार ट्रांसफार्मर ठप

कुलदीप सिंह पठानिया ने बताया कि भटियात विधानसभा क्षेत्र में गत तीन वर्षों के दौरान लोक विभाग के माध्यम से 220 करोड़ रुपए विभिन्न विकास परियोजनाएं आरंभ की गई हैं, जबकि जल शक्ति विभाग के माध्यम से भटियात विधानसभा क्षेत्र में लगभग 200 करोड़ रुपए खर्च किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि वर्ष 2027 के अंत तक इस क्षेत्र में सड़क व पेयजल योजनाओं पर लगभग 500 करोड़ रुपए से अधिक राशि खर्च की जा रही है।

कुलदीप सिंह पठानिया ने जानकारी दी कि विधानसभा के आगामी बजट सत्र के उपरांत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मेल के भवन का शिलान्यास कर दिया जाएगा और अगले लगभग डेढ़ वर्ष के अंदर इसके निर्माण कार्य को पूर्ण कर लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि मेल ग्राम पंचायत के साथ लगती लगभग 10 पंचायतों में जल शक्ति विभाग के माध्यम से विभिन्न विकास कार्यों पर लगभग 8 करोड़ रुपए खर्च किए जा रहे हैं, जबकि 15 संपर्क सड़क से संबंधित विकास कार्य प्रगति पर है। उन्होंने बताया कि सभी ग्रामीण संपर्क सड़कों का निर्माण लोक निर्माण विभाग के माध्यम से करवाया जा रहा है, ताकि भविष्य में इनको स्तरोन्नत करने के लिए कोई तकनीकी समस्या न रहे।

ये भी पढ़ें:  पांवटा पुलिस की रिहायशी मकान में दबिश, बरामद की 12 ग्राम स्मैक, आरोपी गिरफ्तार

विधानसभा अध्यक्ष ने जानकारी दी कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण में भटियात विधानसभा क्षेत्र की 12 ग्रामीण सड़कों को केंद्र सरकार द्वारा स्वीकृति प्रदान की गई है। 103.53 करोड रुपए की लागत से बनने वाली इन सड़कों की कुल लंबाई 67.22 किलोमीटर है। पीएमजीएसवाई-4 के अंतर्गत हाल ही में स्वीकृत 12 सड़कों में मोतला से सुखियारा, घटासनी पुल से भलोग, बलाना से बली, पातका से छतरेल, ट्रांसफार्मर से कालर जोलना, बड दरमण से बनोली, काहरी से रखेड़, मोरथू से जोलना रोड़, संपर्क सड़क मार्ग मरार, संपर्क सड़क मार्ग निचला मामल, संपर्क सड़क मार्ग तुलेर से कुडेरा और संपर्क सड़क मार्ग धरवाई शामिल है। उन्होंने बताया कि पीएमजीएसवाई-4 के तहत जिला चंबा में लगभग 500 करोड़ खर्च किए जा रहे हैं।

ये भी पढ़ें:  11 वर्षों में मोदी सरकार ने सेवा को बनाया संकल्प, नाहन में सांसद सुरेश कश्यप ने गिनवाई उपलब्धियां

उन्होंने जानकारी दी कि हिमाचल प्रदेश सरकार ने पांच बड़े राष्ट्रीय राजमार्गों के प्रस्ताव स्वीकृति के लिए केंद्र सरकार के राष्ट्रीय राजमार्ग मंत्रालय को भेजे हैं, जिसमें प्रस्तावित राष्ट्रीय राजमार्ग द्रमण-सिंहुता-लाहडू-जोत-चंबा भी शामिल है। उन्होंने बताया कि वर्ष 2026 के अंत तक द्रमण-सिंहुता-लाहडू-जोत-चंबा को संभवतः स्वीकृति मिल जाएगी। विधानसभा अध्यक्ष ने बताया कि सामरिक महत्व के इस एनएच पर कई सुरंगें व फ्लाईओवर बनने से द्रमण से चंबा की दूरी कम होगी, जिसके परिणाम स्वरूप द्रमण से चंबा पहुंचने में लगभग 1 घंटे का समय लगेगा।

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More