HomeHimachalन्यायमूर्ति गुरमीत संधावालिया बने हिमाचल हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश

न्यायमूर्ति गुरमीत संधावालिया बने हिमाचल हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश

शपथ लेने के बाद जस्टिस गुरमीत सिंह संधावालिया ने कहा कि हिमाचल प्रदेश से उनका पुराना नाता है. हिमाचल में आना उनके लिए घर आने जैसा है. वे पहले भी हिमाचल प्रदेश आते रहे हैं.

शिमला : न्यायमूर्ति गुरमीत सिंह संधावालिया ने हिमाचल हाईकोर्ट के 30वें मुख्य न्यायाधीश के रूप में पद एवं गोपनीयता की शपथ ली. रविवार को राजभवन में राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने न्यायमूर्ति गुरमीत सिंह संधावालिया को शपथ दिलाई.
शपथ लेने के बाद जस्टिस गुरमीत सिंह संधावालिया ने कहा कि हिमाचल प्रदेश से उनका पुराना नाता है. हिमाचल में आना उनके लिए घर आने जैसा है. वे पहले भी हिमाचल प्रदेश आते रहे हैं. हिमाचल प्रदेश पहले पंजाब का ही हिस्सा रहा है. उन्होंने कहा कि पंजाब हरियाणा की तुलना में ये छोटा राज्य है और यहां क्राइम के मामले भी कम हैं. यहां ज्यादातर मामले सर्विस और सिविल से जुड़े हैं. वह कोशिश करेंगे कि सभी का सहयोग लेकर जल्द से जल्द मामलों का निपटारा करें. सभी को न्याय देने का प्रयास रहेगा. पेंडिंग मामलों को लेकर अतिरिक्त समय दिया जाएगा.
वहीं, मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने न्यायमूर्ति गुरमीत सिंह संधावालिया को हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ लेने पर बधाई दी. मुख्यमंत्री ने कहा कि न्यायमूर्ति गुरमीत सिंह संधावालिया ने हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ ली है. उन्होंने कहा कि मुख्य न्यायाधीश का विस्तृत अनुभव और दृष्टिकोण हिमाचल प्रदेश को लाभान्वित करेगा और न्याय की भावना को और ऊंचाई प्रदान करेगा. मुख्यमंत्री ने आशा व्यक्त की कि न्यायमूर्ति संधावालिया की न्यायिक सूझ-बूझ राज्य में न्याय के सिद्धांतों को कायम रखने में महत्त्वपूर्ण योगदान देगी.

ये भी पढ़ें:  ग्रामीण क्षेत्रों में रसोई गैस की बुकिंग 45 दिनों की बजाय की जाए 30 दिन, नियम बदलने की उठी मांग
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More