HomeHimachalपहली बार हवाई यात्रा कर गोवा पहुंचे चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट, नहीं...

पहली बार हवाई यात्रा कर गोवा पहुंचे चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट, नहीं रहा खुशी का ठिकाना

गोवा/शिमला|
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की महत्वकांशी मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना के तहत जिला शिमला से 22 चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट गोवा हवाई यात्रा करके पहुंचे. चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट ने पहली बार हवाई यात्रा की. सभी चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट ने हवाई यात्रा का खूब आंनद लिया. 9 जनवरी की सुबह चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट हवाई सफर करने के लिए इंदिरा गांधी इंटरनेशनल के टर्मिनल तीन पर पहुंचे. यहां एयरपोर्ट को देख बच्चों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा. एयरपोर्ट पर दौड़ती तेज जिंदगी की रफ़्तार की झलक ने चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट को जीवन के एक अनोखे अनुभव का एहसास करवाया.

ये भी पढ़ें:  शराब के नशे में पत्नी से कहासुनी के बाद पति ने किया आत्मदाह, पीजीआई में गई जान
Children of the State tour goa
Children of the State

इसके बाद बच्चे हवाई जहाज में बैठे और दिल्ली से गोवा पहुंचे. गोवा में समुद्र के किनारे थ्री स्टार होटल में सभी चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट ठहरे हैं. 10 जनवरी को गोवा में चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट ने नार्थ गोवा, कलंगुट और अगुआड़ा किला भ्रमण किया, जो 17वीं सदी पुर्तगाली काल का निर्मित है. ये किला राष्ट्रीय महत्व का स्मारक है. इसे भी चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट ने निहारा. इसके अलावा अजुंना बीच और अन्य ऐतिहासिक स्थानों का भी भ्रमण किया. 11 जनवरी को साउथ गोवा में चर्च का भ्रमण किया और इसके एतिहासिक महत्व का जाना. सैकड़ों वर्ष पुराने मंगेशी मंदिर का भी चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट ने भ्रमण किया. इसके अलावा वर्का बीच और अन्य ऐतिहासिक स्थल भी घूमे और खूब आंनद लिया.

ये भी पढ़ें:  गहरी खाई में गिरी कार, महिला सहित दो लोगों की दर्दनाक मौत, 2 बच्चे घायल

चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट ने गोवा में क्रूज राइड का खूब आंनद लिया. 12 जनवरी को पंजिम शहर, मीरामार बीच और डोना पाउला बीच पर चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट भ्रमण करेंगे. 13 जनवरी को कलंगुट बाजार और राष्ट्रीय समुद्र विज्ञान संस्थान में घूमेंगे. 14 जनवरी को सुबह साढ़े दस बजे गोवा से चंडीगढ़ तक वापिस हवाई यात्रा के माध्यम से पहुंचेंगे.

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More