HomeHimachal5 फरवरी को बिलासपुर जिला के प्रवास पर रहेंगे सीएम सुखविंद्र सिंह...

5 फरवरी को बिलासपुर जिला के प्रवास पर रहेंगे सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू

सीएम 5 फरवरी को सुबह 11 बजे घुमारवीं स्थित पीएमश्री राजकीय छात्र वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला के परिसर में 69वीं राष्ट्रीय स्कूल गेम्स की अंडर-19 छात्रा हैंडबाॅल राष्ट्रीय प्रतियोगिता के समापन समारोह में बतौर मुख्यातिथि शिरकत करेंगे।

बिलासपुर : मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू 5 फरवरी को जिला बिलासपुर के प्रवास पर रहेंगे। सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि सीएम 5 फरवरी को सुबह 11 बजे घुमारवीं स्थित पीएमश्री राजकीय छात्र वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला के परिसर में 69वीं राष्ट्रीय स्कूल गेम्स की अंडर-19 छात्रा हैंडबाॅल राष्ट्रीय प्रतियोगिता के समापन समारोह में बतौर मुख्यातिथि शिरकत करेंगे।

इसके बाद मुख्यमंत्री झंडूता विधानसभा क्षेत्र के बरठीं बाजार में दोपहर 12ः10 बजे विभिन्न विकासात्मक योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगे, जिनमें परमवीर चक्र नायब सूबेदार संजय कुमार राजकीय बहुतकनीकी संस्थान बिलासपुर स्थित कलोल के प्रशासनिक भवन का उदघाटन, बरठीं-शाहतलाई सड़क के उन्नयन कार्य, शाहतलाई नगर क्षेत्र की सीवरेज परियोजना का शिलान्यास व शाहतलाई स्थित चरणगंगा के सौंदर्यकरण का भी शिलान्यास शामिल है। इसके बाद मुख्यमंत्री बरठीं बाजार में एक जनसभा को संबोधित करेंगे।

ये भी पढ़ें:  सोलन में 50 पदों के लिए कैंपस इंटरव्यू 22 अप्रैल को, 10वीं व 12वीं पास महिलाओं को मौका
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More