HomeHimachalपढ़ाई जारी रखो... आपका भविष्य हम बनाएंगे, सीएम सुक्खू ने बेसहारा बच्चों...

पढ़ाई जारी रखो… आपका भविष्य हम बनाएंगे, सीएम सुक्खू ने बेसहारा बच्चों से वीडियो कॉल के जरिये की बात

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शुक्रवार शाम जिला चंबा की भजोतरा पंचायत के मटवाड़ गांव के बेसहारा बच्चों के साथ वीडियो कॉल के जरिये बात की।

शिमला : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शुक्रवार शाम जिला चंबा की भजोतरा पंचायत के मटवाड़ गांव के बेसहारा बच्चों के साथ वीडियो कॉल के जरिये बात की। मुख्यमंत्री ने निशा के साथ बात करते हुए कहा कि चारों बच्चों की पढ़ाई सीसीआई केंद्र से जारी रखवाई जाएगी। उनकी शिक्षा और रहन-सहन का सारा खर्च सरकार उठाएगी और आपका भविष्य हम बनाएंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि एक भाई आपका चेन्नई में है, उसे भी आप हिमाचल बुला लें। आप चारों बच्चों को सरकार की योजना के तहत लाभान्वित किया जाएगा। निशा ने दसवीं के बाद पढ़ाई छोड़ दी है। सीएम ने कहा कि उसे फिर से शुरू करते हुए 11वीं और 12वीं की शिक्षा हासिल करें। उन्होंने आश्वासन दिया कि जमीन के ऊपर चल रहे लोन का भी हल निकाला जाएगा।

ये भी पढ़ें:  स्वास्थ्य केंद्र धगेड़ा में शुरू हुआ मुफ्त HPV टीकाकरण, ददाहू में बीएमओ डॉ. मोनीषा ने किया अभियान का शुभारंभ
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More