होमHimachalकिसान की बेटी बनीं MD गोल्ड मेडलिस्ट, डॉ. स्वाति तोमर अब मंडी...

किसान की बेटी बनीं MD गोल्ड मेडलिस्ट, डॉ. स्वाति तोमर अब मंडी में संभालेंगी नई जिम्मेदारी, सिरमौर का बढ़ाया मान

जिला सिरमौर के पच्छाद के दाड़ो देवरिया गांव की डॉ. स्वाति तोमर ने एमडी (MD) परीक्षा में प्रथम रैंक हासिल कर गोल्ड मेडल अपने नाम किया है।

सराहां : जिला सिरमौर के पच्छाद के दाड़ो देवरिया गांव की डॉ. स्वाति तोमर ने एमडी (MD) परीक्षा में प्रथम रैंक हासिल कर गोल्ड मेडल अपने नाम किया है। टांडा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल कांगड़ा के कम्युनिटी मेडिसिन विभाग में एमडी की पढ़ाई पूरी करने के बाद अब वह जिला कार्यक्रम अधिकारी के पद पर जोनल अस्पताल मंडी में अपनी सेवाएं देंगी।

दाड़ो देवरिया गांव के सुभाष ठाकुर ने बताया कि डॉ. स्वाति तोमर ने कम्युनिटी मेडिसिन की परीक्षा में प्रथम स्थान हासिल किया है। उनकी इस उपलब्धि से परिवार के साथ-साथ पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। साधारण किसान-बागवान परिवार से ताल्लुक रखने वाली स्वाति ने नौकरी के साथ पढ़ाई जारी रखते हुए यह मुकाम हासिल किया है।

ये भी पढ़ें:  अर्की बाजार में आग लगने की घटना पर मुख्यमंत्री ने जताया गहरा दुख, प्रशासन को गहन जांच के आदेश

डॉ. स्वाति तोमर अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता के साथ अपनी बुआ दयाल कंवर को देती हैं। उन्होंने बताया कि बुआ ने समय-समय पर उनका मार्गदर्शन किया और मेहनत के लिए प्रोत्साहित किया। उनके पिता विनोद तोमर किसान एवं बागवान हैं, जबकि माता निर्मला तोमर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता हैं।

वर्ष 2020 में स्वाति तोमर ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ज्यूरी, रामपुर में मेडिकल ऑफिसर के पद पर सेवाएं शुरू की थीं। नौकरी के साथ उन्होंने आगे की पढ़ाई जारी रखी और अपनी मेहनत के बल पर एमडी में प्रथम स्थान हासिल कर गोल्ड मेडल प्राप्त किया।

अब एमडी की पढ़ाई पूरी करने के बाद डॉ. स्वाति तोमर जोनल अस्पताल मंडी में जिला कार्यक्रम अधिकारी के पद पर सेवाएं देंगी। उनकी इस उपलब्धि को लेकर दाडो देवरिया सहित पच्छाद क्षेत्र के लोगों ने उन्हें बधाई दी है और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

ये भी पढ़ें:  नाहन-ददाहू सड़क पर अनियंत्रित होकर नाले के पास पलटी थार जीप
Aapki Baat News Desk
Aapki Baat News Deskhttps://aapkibaatnews.com
आपकी बात न्यूज डेस्क देश, प्रदेश और स्थानीय स्तर की हर महत्वपूर्ण खबर को तेज, विश्वसनीय और तथ्यात्मक तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है। राजनीति, समाज, प्रशासन, शिक्षा, अपराध, मनोरंजन और जनसरोकार से जुड़े हर मुद्दे पर सटीक जानकारी और प्रभावशाली प्रस्तुति हमारी प्राथमिकता है, ताकि पाठकों को हर बड़ी अपडेट एक ही मंच पर मिल सके।

Latest Articles

Explore More