HomeHimachalहिमाचल में बद्रीका आश्रम पहुंचे UP के पूर्व CM अखिलेश यादव, बाबा...

हिमाचल में बद्रीका आश्रम पहुंचे UP के पूर्व CM अखिलेश यादव, बाबा ओम स्वामी से मिले

अखिलेश यादव सोमवार शाम को कसौली पहुंचे थे, जहां वह एक होटल में ठहरे। मंगलवार सुबह कसौली से रवाना होकर वह सीधे मरयोग स्थित आश्रम पहुंचे। दौरे को लेकर हिमाचल पुलिस से केवल सुरक्षा की मांगी गई। पूर्व मुख्यमंत्री होने के नाते हिमाचल पुलिस ने उन्हें सुरक्षा प्रदान की है।

नाहन : उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और सांसद अखिलेश यादव निजी दौरे पर हिमाचल पहुंचे हैं। मंगलवार सुबह करीब 9 बजे जिला सिरमौर के मरयोग स्थित गिरि गंगा बद्रीका आश्रम पहुंचे, जहां वह बाबा ओम स्वामी से मिले। हालांकि, अपने दौरे के दौरान अखिलेश यादव ने मीडिया से पूरी तरह दूरी बनाए रखी। उनकी पत्नी डिंपल यादव और बेटी एक सप्ताह से आश्रम में ही हैं।

अखिलेश यादव सोमवार शाम को कसौली पहुंचे थे, जहां वह एक होटल में ठहरे। मंगलवार सुबह कसौली से रवाना होकर वह सीधे मरयोग स्थित आश्रम पहुंचे। दौरे को लेकर हिमाचल पुलिस से केवल सुरक्षा की मांगी गई। पूर्व मुख्यमंत्री होने के नाते हिमाचल पुलिस ने उन्हें सुरक्षा प्रदान की है। आश्रम परिसर में उनकी सुरक्षा के लिए डीएसपी राजगढ़ वीसी नेगी स्वयं मौके पर मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें:  नाहन शहर में पिछले 6 घंटे से बत्ती गुल, कई ग्रामीण क्षेत्रों में भी घंटों से पसरा है अंधेरा, लोगों में गुस्सा

बद्रीका आश्रम के लोक संपर्क अधिकारी ने बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का ये निजी दौरा है और मीडिया को विस्तृत जानकारी देना उचित नहीं है। बता दें कि उत्तरप्रदेश में चल रहे शंकराचार्य विवाद के बीच अखिलेश यादव का मरयोग आश्रम में बाबा से मिलने को लेकर चर्चाएं तेज हैं। बताया जा रहा है कि अखिलेश यादव बाबा के साथ उत्तरप्रदेश में चल रहे शंकराचार्य विवाद को लेकर चर्चा कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें:  पांवटा साहिब मेले में झूला संचालकों पर मनमानी वसूली के आरोप, रात 10 बजे के बाद भी बज रहे स्पीकर, मरीज परेशान
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More