होमHimachalHamirpurलेखिका रजनी बाला ने DC गंधर्वा राठौड़ को भेंट किया लघु उपन्यास...

लेखिका रजनी बाला ने DC गंधर्वा राठौड़ को भेंट किया लघु उपन्यास ‘धुंध और परछाई’

उपायुक्त ने रजनी बाला की इस साहित्यिक कृति की सराहना करते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

हमीरपुर : जिला हमीरपुर की प्रसिद्ध लेखिका रजनी बाला ने शनिवार को उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ को अपने नव-प्रकाशित लघु उपन्यास ‘धुंध और परछाई’ की प्रति भेंट की। उपायुक्त ने रजनी बाला की इस साहित्यिक कृति की सराहना करते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

रजनी बाला का यह लघु उपन्यास आज की युवा पीढ़ी की मानसिकता पर आधारित एक यथार्थवादी रचना है। पुस्तक दर्शाती है कि किस प्रकार आकर्षण और स्वार्थ के भटकाव में पड़कर कई युवा अपना कीमती समय व कॅरियर दांव पर लगा देते हैं। यह उपन्यास विपरीत परिस्थितियों से उबरकर आत्मनिर्भर बनने और दृढ़ संकल्प से सफलता पाने का एक सशक्त संदेश भी देता है।

ये भी पढ़ें:  श्री रेणुकाजी के बायला के पास दर्दनाक हादसा... बाइक दुर्घटना में 40 वर्षीय युवक की गई जान

हिंदी में एमए और एमफिल डिग्रीधारक रजनी बाला लगभग तीन दशकों से अध्यापन, सृजन एवं लेखन से जुड़ी हुई हैं। लंबे और समृद्ध शिक्षण अनुभव के बाद उन्होंने इसी वर्ष अपनी सेवा से विराम लिया, ताकि अपने साहित्यिक सरोकारों को पूर्ण विस्तार दे सके।

एक संवेदनशील कवयित्री के रूप में वह विभिन्न मंचों पर आयोजित होने वाले प्रतिष्ठित कवि सम्मेलनों में सक्रिय रूप से भाग लेकर अपनी कविताओं की प्रस्तुतियां देती रही हैं।

रचनात्मकता के साथ-साथ उनके जीवन में खेल और संस्कृति का भी गहरा प्रभाव रहा। वह स्कूल और कालेज स्तर पर हॉकी की बेहतरीन खिलाड़ी रही हैं। सांस्कृतिक एवं साहित्यिक गतिविधियों में भी वह अग्रणी रही हैं।

ये भी पढ़ें:  12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, हमीरपुर, बड़सर और नादौन न्यायिक परिसरों में समझौते से निपटेंगे मामले

अध्यापन के दौरान विद्यार्थियों के बीच बिताए बहुत लंबे समय और इन बहुविध अनुभवों ने उन्हें मानवीय स्वभाव की जो गहरी समझ दी है, वह उनकी इस कृति में महसूस की जा सकती है। ‘धुंध और परछाई’ केवल एक उपन्यास नहीं, बल्कि जीवन की वास्तविक सच्चाई और रिश्तों की तहों को खोलती एक अनूठी रचना है।

ये भी पढ़ें:  हमीरपुर के 5 गांवों में शुरू हुई सामुदायिक मध्यस्थता योजना, सामुदायिक मध्यस्थता से निपटेंगे लंबित मामले
Aapki Baat News Desk
Aapki Baat News Desk
"आपकी बात न्यूज़" एक लोकप्रिय हिंदी समाचार प्लेटफॉर्म है, जो राजनीति, समसामयिक घटनाओं, मनोरंजन, खेल और अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर ताजे अपडेट्स प्रदान करता है।

Latest Articles

Explore More