HomeHimachalHamirpurबीएलओ, सुपरवाइजरों और एईआरओ को समझाई एसआईआर की प्रक्रिया

बीएलओ, सुपरवाइजरों और एईआरओ को समझाई एसआईआर की प्रक्रिया

विधानसभा क्षेत्र 36-भोरंज के बूथ लेवल अधिकारियों, सुपरवाइजरों को मतदाता सूचियों को विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की प्रक्रिया से अवगत करवाने के लिए यहां मिनी सचिवालय में आयोजित दो दिवसीय कार्यशाला बुधवार को संपन्न हो गई।

भोरंज : विधानसभा क्षेत्र 36-भोरंज के बूथ लेवल अधिकारियों, सुपरवाइजरों को मतदाता सूचियों को विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की प्रक्रिया से अवगत करवाने के लिए यहां मिनी सचिवालय में आयोजित दो दिवसीय कार्यशाला बुधवार को संपन्न हो गई।

कार्यशाला के समापन सत्र की अध्यक्षता करते हुए तहसीलदार एवं विधानसभा क्षेत्र 36-भोरंज के सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी डॉ. आशीष शर्मा ने सभी संबंधित अधिकारियों से कहा कि वे विशेष गहन पुनरीक्षण की प्रक्रिया को गहनता के साथ समझें और इसके लिए भारत निर्वाचन आयोग की ओर से जारी सभी दिशा-निर्देशों की अक्षरशः अनुपालना सुनिश्चित करें।

सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग वर्ष 2002 के बाद इस वर्ष मतदाता सूचियों का विशेष गहन पुनरीक्षण करवाने जा रहा है। इसका मकसद सभी पात्र मतदाताओं के नाम मतदाता सूचियों में दर्ज करना और अपात्र लोगों के नाम इन सूचियों से हटाकर शुद्ध मतदाता सूचियां तैयार करना है। सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी ने कार्यशाला के दोनों दिन विशेष गहन पुनरीक्षण की प्रक्रिया से संबंधित कई महत्वपूर्ण जानकारियां समस्त अधिकारियों के साथ साझा की। उन्होंने कार्यशाला के आयोजन के लिए जिला निर्वाचन कार्यालय के अधिकारियों का धन्यवाद भी किया।

ये भी पढ़ें:  निर्माणाधीन जसकोट हेलीपोर्ट और बस अड्डा हमीरपुर का CM ने किया निरीक्षण, मई माह तक कार्य पूरा करने के दिए निर्देश

कार्यशाला के विभिन्न सत्रों के दौरान जिला निर्वाचन कार्यालय के प्रोग्रामर निखिल भारद्वाज ने बूथ लेवल अधिकारियों, सुपरवाइजरों और एईआरओ को विशेष गहन पुनरीक्षण की प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी।

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More