HomeHimachalHamirpurहिमाचल के इस होटल में चल रहा था देह व्यापार का अवैध...

हिमाचल के इस होटल में चल रहा था देह व्यापार का अवैध धंधा, पुलिस ने रेस्क्यू कीं 3 महिलाएं

हिमाचल प्रदेश के जिला हमीरपुर में शिमला-मटौर नेशनल हाईवे पर 'ब्रदर होटल' में चल रहे देह व्यापार (Sex Racket) के धंधे का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। सदर थाना की टीम ने टियाले दा घट्ट इलाके में स्थित इस होटल पर गुप्त सूचना के आधार पर दबिश दी, जहां से पंजाब की तीन महिलाओं को रेस्क्यू किया गया।

हमीरपुर : हिमाचल प्रदेश के जिला हमीरपुर में शिमला-मटौर नेशनल हाईवे पर ‘ब्रदर होटल’ में चल रहे देह व्यापार (Sex Racket) के धंधे का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। सदर थाना की टीम ने टियाले दा घट्ट इलाके में स्थित इस होटल पर गुप्त सूचना के आधार पर दबिश दी, जहां से पंजाब की तीन महिलाओं को रेस्क्यू किया गया।

बता दें कि पुलिस को लंबे समय से इस होटल की महिलाओं के देह व्यापार से जुड़ी संदिग्ध गतिविधियों की शिकायतें मिल रही थीं और स्थानीय लोगों के बीच भी इसे लेकर काफी चर्चा थी। इन शिकायतों के चलते पुलिस इस लोकेशन पर कड़ी नजर रख रही थी और पुख्ता सबूत जुटते ही थाना प्रभारी की अगुवाई में यह बड़ी कार्रवाई की गई। पुलिस की छापेमारी के दौरान मौके से पंजाब के तरणतारन और अमृतसर की तीन महिलाओं को बरामद किया। प्रारंभिक जांच में इन महिलाओं के अनैतिक गतिविधियों में शामिल होने के संकेत मिले, जिसके बाद पुलिस ने तुरंत उन्हें अपने संरक्षण में ले लिया।

ये भी पढ़ें:  नलवाड़ी मेले में आस्था का महासंगम, लुहणु घाट पर गूंजी सतलुज महाआरती, मंत्री राजेश धर्माणी ने की पूजा-अर्चना

कानूनी प्रक्रिया का पालन करते हुए पुलिस ने पहले तीनों का मेडिकल परीक्षण करवाया और फिर हमीरपुर के एसडीएम के सामने उनके बयान दर्ज कराए गए। फिलहाल इन महिलाओं को सुरक्षा और उचित काउंसलिंग के लिए हमीरपुर स्थित वन स्टॉप सेंटर भेजा गया है। होटल के भीतर चल रहे इस अवैध नेटवर्क को लेकर पुलिस ने सख्त रुख अख्तियार कर लिया है। इस मामले में होटल चलाने वाले दो भाइयों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है और पुलिस उनसे गहन पूछताछ कर रही है। जांच में यह बात सामने आई है कि इस होटल का इस्तेमाल काफी समय से इन गैरकानूनी कामों के लिए किया जा रहा था।

ये भी पढ़ें:  नंबर प्लेट्स का खेल : जाली निकली जुड्डा का जोहड़ में पकड़े ट्रक की नंबर प्लेट, RTO की शिकायत पर पुलिस ने दर्ज किया केस

हमीरपुर पुलिस के अधिकारियों का कहना है कि वे इस रैकेट की पूरी कड़ी खंगाल रहे हैं, ताकि इस नेटवर्क से जुड़े अन्य चेहरों को बेनकाब किया जा सके। इलाके में इस तरह के अवैध धंधे को जड़ से खत्म करने के लिए पुलिस की निगरानी अब और सख्त कर दी गई है। पुलिस इस मामले में आगामी कार्रवाई में जुटी है।

Aapki Baat News Desk
Aapki Baat News Desk
"आपकी बात न्यूज़" एक लोकप्रिय हिंदी समाचार प्लेटफॉर्म है, जो राजनीति, समसामयिक घटनाओं, मनोरंजन, खेल और अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर ताजे अपडेट्स प्रदान करता है।

Latest Articles

Explore More