HomeHimachalHamirpurसाइंटिफिक असिस्टेंट और लैब असिस्टेंट की परीक्षाओं के परिणाम घोषित

साइंटिफिक असिस्टेंट और लैब असिस्टेंट की परीक्षाओं के परिणाम घोषित

इन सभी परीक्षाओं के परिणाम आयोग की वेबसाइट hprca.hp.gov.in पर उपलब्ध करवा दिए गए हैं।

हमीरपुर : हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (HPRCA) ने साइंटिफिक असिस्टेंट (कैमिस्ट्री एंड टॉक्सीकोलॉजी) पोस्ट कोड-25015, साइंटिफिक असिस्टेंट (डॉक्यूमेंट एंड फोटोग्राफी) पोस्ट कोड-25016, लैब असिस्टेंट (कैमिस्ट्री एंड टॉक्सीकोलॉजी) पोस्ट कोड-25017 और लैब असिस्टेंट (डॉक्यूमेंट एंड फोटोग्राफी) पोस्ट कोड-25019 के पदों को भरने के लिए आयोजित कंप्यूटर बेस्ड स्क्रीनिंग टेस्टों के परिणाम घोषित कर दिए हैं।

इन सभी परीक्षाओं के परिणाम आयोग की वेबसाइट hprca.hp.gov.in पर उपलब्ध करवा दिए गए हैं। आयोग के सचिव डॉ. विक्रम महाजन ने बताया कि इन परीक्षाओं में उत्तीर्ण उम्मीदवारों की डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन की प्रक्रिया 13 मई से सुबह 10 बजे आयोग के परिसर में आरंभ होगी, जिसका शेड्यूल अलग से अपलोड किया जाएगा और उम्मीदवारों को उनकी ईमेल आईडी पर सूचित किया जाएगा। उन्हें अलग से बुलावा पत्र नहीं भेजे जाएंगे।

ये भी पढ़ें:  कमरे में दबिश देकर नशे के साथ पकड़ा ये युवक, चिट्टा समेत सिरिंज और नकदी भी बरामद

डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के समय इन उम्मीदवारों को अपने साथ सभी आवश्यक दस्तावेजों की मूल प्रतियां, इनकी फोटो प्रतियों के दो-दो सैट और आईडी प्रूफ इत्यादि साथ लाने होंगे।

सचिव ने बताया कि अगर कोई उम्मीदवार निर्धारित तिथि को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए उपस्थित नहीं होता है तो उसे कोई और अवसर नहीं दिया जाएगा।

Aapki Baat News Desk
Aapki Baat News Deskhttps://aapkibaatnews.com
आपकी बात न्यूज डेस्क देश, प्रदेश और स्थानीय स्तर की हर महत्वपूर्ण खबर को तेज, विश्वसनीय और तथ्यात्मक तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है। राजनीति, समाज, प्रशासन, शिक्षा, अपराध, मनोरंजन और जनसरोकार से जुड़े हर मुद्दे पर सटीक जानकारी और प्रभावशाली प्रस्तुति हमारी प्राथमिकता है, ताकि पाठकों को हर बड़ी अपडेट एक ही मंच पर मिल सके।

Latest Articles

Explore More