होमHimachalहिमाचल प्रदेश अनुसूचित जाति आयोग की आधिकारिक वेबसाइट लॉन्च, अब एक क्लिक...

हिमाचल प्रदेश अनुसूचित जाति आयोग की आधिकारिक वेबसाइट लॉन्च, अब एक क्लिक पर मिलेगी सारी जानकारी

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने हिमाचल प्रदेश अनुसूचित जाति आयोग की आधिकारिक वेबसाइट लॉन्च की। उन्होंने कहा कि आयोग की इस https://hpscforsc.com वेबसाइट के माध्यम से बड़ी संख्या में लोग लाभान्वित होंगे।

शिमला : मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने वीरवार सायं हिमाचल प्रदेश अनुसूचित जाति आयोग की आधिकारिक वेबसाइट लॉन्च की। उन्होंने कहा कि आयोग की इस https://hpscforsc.com वेबसाइट के माध्यम से बड़ी संख्या में लोग लाभान्वित होंगे।

उन्होंने कहा कि प्रदेश का संतुलित और समग्र विकास तभी संभव हो सकता है जब सभी समुदायों का संतुलित विकास हो। यह सुनिश्चित करने के लिए सरकार द्वारा संवेदनशील वर्गों के कल्याण के लिए योजनाओं और नीतियों को सफलतापूर्वक लागू किया जा रहा है।

आयोग अनुसूचित जाति के कल्याण के लिए संचालित की जा रही योजनाओं को धरातल पर उतारने और इन वर्गों के प्रति समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की दिशा में उल्लेखनीय भूमिका निभा रहा है। उन्होंने कहा कि इस वेबसाइट के माध्यम से लोगों को आयोग से संबधित महत्त्वपूर्ण जानकारियां एक क्लिक पर मिलेगी।

ये भी पढ़ें:  नगर निगम सोलन के निर्वाचन के लिए भंडारण कक्ष में रखवाई गई 30 EVM

इस अवसर पर आयोग के अध्यक्ष कुलदीप कुमार धीमान, सदस्य दिग्विजय मल्होत्रा, विजय डोगरा और आयोग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More