HomeHimachalहिमाचल में HRTC की बस खाई में गिरी, 5 की मौत, 23...

हिमाचल में HRTC की बस खाई में गिरी, 5 की मौत, 23 घायल

यह बस मसेरन से सरकाघाट की ओर आ रही थी। जैसे ही बस एक तीखे मोड़ पर पहुंची, चालक गाड़ी से नियंत्रण खो बैठा और बस सीधे नीचे खेतों की तरफ जा लुढ़की। 

मंडी : हिमाचल प्रदेश के जिला मंडी में बड़ा सड़क हादसा हो गया है। सरकाघाट उपमंडल स्थित मसेरन क्षेत्र में वीरवार सुबह हिमाचल पथ परिवहन निगम (HRTC) की एक बस अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी।

इस दर्दनाक हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 23 यात्री घायल हुए हैं। इनमें कई यात्रियों की हालत काफी गंभीर बनी हुई है। कई लोगों को सरकाघाट अस्पताल से प्राथमिक उपचार के बाद नेरचौक मेडिकल कालेज मंडी और मेडिकल कालेज हमीरपुर रेफर कर दिया है।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक यह बस मसेरन से सरकाघाट की ओर आ रही थी। बताया जा रहा है कि बस जैसे ही एक तीखे मोड़ पर पहुंची, तो एक कार को पास देते हुए सड़क का डंगा धंस गया और बस नीचे गहरी खाई में जा लुढ़की।

ये भी पढ़ें:  CJI जस्टिस सूर्यकांत बोले- न्यायिक व्यवस्था को अस्पतालों की तर्ज पर करना होगा काम

हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू किया। 108 सेवा की एंबुलेंस से घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल सरकाघाट पहुंचाया गया। वहीं, प्रशासन और पुलिस की टीमें भी मौके पर पहुंचीं।

इस हादसे से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। सरकाघाट के एसडीएम और डीएसपी ने घटनास्थल का दौरा किया है और हादसे के कारणों की गहन जांच के आदेश दिए हैं।

मृतकों में तीन महिलाएं और दो पुरुष शामिल हैं। हादसे में कई लोगों की स्थिति नाजुक बनी हुई है। उधर, हादसे की सूचना मिलते ही उप मुख्यमंत्री एवं परिवहन मंत्री मुकेश अग्निहोत्री शिमला से मंडी के लिए रवाना हो चुके हैं।

ये भी पढ़ें:  सितंबर में इन तारीखों पर होंगे वाहन फिटनेस और ड्राइविंग टेस्ट, आरटीओ ने जारी किया शेड्यूल
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More