HomeHimachalKulluअटल टनल के साउथ पोर्टल के पास बर्फबारी में फंसे सभी 320...

अटल टनल के साउथ पोर्टल के पास बर्फबारी में फंसे सभी 320 वाहन सुरक्षित निकाले

डीसी ने बताया कि जिला प्रशासन, बीआरओ, पुलिस समेत अन्य संबंधित एजेंसियों के समन्वय से यह राहत एवं बचाव कार्य सफलतापूर्वक एवं समयबद्ध तरीके से संपन्न किया गया। डीसी ने यात्रियों और वाहन चालकों से अपील की है कि वे यात्रा के दौरान मौसम की स्थिति को ध्यान में रखते हुए सावधानी बरतें

कुल्लू : डीसी कुल्लू अनुराग चंद्र शर्मा ने बताया कि भारी बर्फबारी के चलते अटल टनल के साउथ पोर्टल के समीप फंसे सभी 320 वाहनों को भी सुरक्षित रूप से निकालकर मनाली की ओर रवाना कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि अटल टनल के नॉर्थ पोर्टल से साउथ पोर्टल की ओर वाहनों को आने की अनुमति दे दी गई है।

उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन, बीआरओ, पुलिस समेत अन्य संबंधित एजेंसियों के समन्वय से यह राहत एवं बचाव कार्य सफलतापूर्वक एवं समयबद्ध तरीके से संपन्न किया गया। डीसी ने यात्रियों और वाहन चालकों से अपील की है कि वे यात्रा के दौरान मौसम की स्थिति को ध्यान में रखते हुए सावधानी बरतें और प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन सुनिश्चित करें, ताकि सभी की सुरक्षा बनी रहे।

ये भी पढ़ें:  24 फरवरी से चंबा प्रवास पर रहेंगे विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More