HomeHimachalMandiITI पास युवाओं के लिए सुनहरा मौका, 24 को यहां होंगे इंटरव्यू,...

ITI पास युवाओं के लिए सुनहरा मौका, 24 को यहां होंगे इंटरव्यू, सैलरी के साथ आवास सुविधा भी देगी कंपनी

इन पदों के लिए केवल पुरुष अभ्यर्थी पात्र होंगे। अभ्यर्थियों की आयु 18 से 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए और न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता बारहवीं के साथ आईटीआई (ITI) इलेक्ट्रिकल निर्धारित की गई है। एंड्रॉयड फोन, वैध ड्राइविंग लाइसेंस और दो पहिया वाहन रखने वाले अभ्यर्थियों को प्राथमिकता दी जाएगी।

मंडी : जिला रोजगार अधिकारी मंडी अक्षय कुमार ने जानकारी दी कि जियोमैटिक्स साइंटिफिक टेक्नोलॉजी सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड द्वारा फील्ड सर्वेयर के 100 पद भरे जाएंगे। इन पदों के लिए साक्षात्कार 24 फरवरी को सुबह 10:30 बजे जिला रोजगार कार्यालय मंडी में आयोजित किए जाएंगे। चयनित अभ्यर्थियों को 12,500 रुपये प्रतिमाह वेतन प्रदान किया जाएगा और आवास सुविधा भी कंपनी की ओर से उपलब्ध करवाई जाएगी।

इन पदों के लिए केवल पुरुष अभ्यर्थी पात्र होंगे। अभ्यर्थियों की आयु 18 से 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए और न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता बारहवीं के साथ आईटीआई (ITI) इलेक्ट्रिकल निर्धारित की गई है। एंड्रॉयड फोन, वैध ड्राइविंग लाइसेंस और दो पहिया वाहन रखने वाले अभ्यर्थियों को प्राथमिकता दी जाएगी।

ये भी पढ़ें:  कृषि व बागवानी क्षेत्रों के सुदृढ़ीकरण पर खर्च होंगे 2 हजार करोड़

जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि साक्षात्कार में भाग लेने के लिए अभ्यर्थी का नाम किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत होना अनिवार्य है। इच्छुक अभ्यर्थी अपने सभी मूल शैक्षणिक प्रमाण पत्र, पासपोर्ट साइज फोटो, आधार कार्ड और रोजगार पंजीकरण पत्र सहित निर्धारित तिथि को जिला रोजगार कार्यालय मंडी में उपस्थित हो सकते हैं।

अधिक जानकारी के लिए दूरभाष संख्या 01905-235508 पर संपर्क किया जा सकता है। साक्षात्कार के लिए किसी भी प्रकार का यात्रा भत्ता देय नहीं होगा।

ये भी पढ़ें:  नवनिर्वाचित सांसद अनुराग शर्मा बोले- हिमाचल का बजट संतुलित और दूरदर्शी
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More