HomeHimachalMandiअग्निवीर भर्ती: लिखित परीक्षा पास करने वाले अभ्यर्थियों के लिए सेना भर्ती...

अग्निवीर भर्ती: लिखित परीक्षा पास करने वाले अभ्यर्थियों के लिए सेना भर्ती कार्यालय मंडी ने जारी किया भर्ती रैली का शेड्यूल

लिखित परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों के एडमिट कार्ड शीघ्र ही आधिकारिक वेबसाइट Join Indian Army पर जारी किए जाएंगे। इसकी सूचना अभ्यर्थियों को उनके पंजीकृत ई मेल पर भी उपलब्ध करवाई जाएगी। अभ्यर्थी वेबसाइट पर लॉग इन कर अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।

मंडी : अग्निपथ योजना के तहत अग्निवीरों की भर्ती 22 मार्च से 30 मार्च 2026 तक ट्रेनिंग ग्राउंड रिजर्व बटालियन पंडोह में आयोजित की जाएगी। यह भर्ती रैली मंडी, कुल्लू और लाहौल स्पीति जिलों के उन अभ्यर्थियों के लिए होगी, जिन्होंने वर्ष 2025 की लिखित परीक्षा उत्तीर्ण की है।

भर्ती निदेशक, सेना भर्ती कार्यालय मंडी कर्नल गौतम निशांत ने बताया कि लिखित परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों के एडमिट कार्ड शीघ्र ही आधिकारिक वेबसाइट Join Indian Army पर जारी किए जाएंगे। इसकी सूचना अभ्यर्थियों को उनके पंजीकृत ई मेल पर भी उपलब्ध करवाई जाएगी। अभ्यर्थी वेबसाइट पर लॉग इन कर अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें:  मंडी भराड़ी बनेगा आधुनिक टूरिस्ट हब, पर्यटन और रोजगार के लिए बहुत कुछ, DC ने किया निरीक्षण

उन्होंने कहा कि सभी अभ्यर्थी प्रवेश पत्र में दर्शाई गई तिथि और समय के अनुसार ही ट्रेनिंग ग्राउंड रिजर्व बटालियन पंडोह में भर्ती रैली के लिए उपस्थित होना सुनिश्चित करें। भर्ती निदेशक ने अभ्यर्थियों को सलाह दी कि वे भर्ती रैली संबंधी जारी अधिसूचना के अनुसार सभी आवश्यक दस्तावेज अपने साथ अवश्य लाएं और निर्धारित समयानुसार ही रैली स्थल पर पहुंचें, ताकि प्रक्रिया सुचारू रूप से संपन्न हो सके।

ये भी पढ़ें:  पैदल ड्यूटी जा रहे व्यक्ति पर हाथी ने किया हमला, सूंड से उठाया और झाड़ियों में फेंका, बच गई जान
Aapki Baat News Network
"आपकी बात न्यूज़" एक लोकप्रिय हिंदी समाचार प्लेटफॉर्म है, जो राजनीति, समसामयिक घटनाओं, मनोरंजन, खेल और अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर ताजे अपडेट्स प्रदान करता है।

Latest Articles

Explore More