HomeHimachalMandiमंडी के छोटा पड्डल में 7 व 28 अप्रैल को होंगे ड्राइविंग...

मंडी के छोटा पड्डल में 7 व 28 अप्रैल को होंगे ड्राइविंग लाइसेंस टेस्ट

ड्राइविंग लाइसेंस टेस्ट के लिए प्रतिभागी को अपने फार्म फोटो सहित भरकर फाइल के साथ लाने होंगे। बिना फोटो, फाइल व अधूरे भरे हुए फॉर्म स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

मंडी : वाहन पंजीयन एवं अनुज्ञापन अधिकारी-सह-उप-मंडलाधिकारी (ना.) सदर रूपिंदर कौर ने बताया कि आगामी 7 व 28 अप्रैल को मंडी के बैडमिंटन कोर्ट के सामने की सड़क पर (छोटा पड्डल) ड्राइविंग लाइसेंस के टेस्ट लिए जाएंगे।

ड्राइविंग लाइसेंस टेस्ट के लिए प्रतिभागी को अपने फार्म फोटो सहित भरकर फाइल के साथ लाने होंगे। बिना फोटो, फाइल व अधूरे भरे हुए फॉर्म स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

उन्होंने बताया कि 7 अप्रैल को होने वाले ड्राइविंग लाइसेंस टेस्ट के लिए पहली अप्रैल से व 28 अप्रैल को होने वाले ड्राइविंग टेस्ट के लिए 22 अप्रैल को प्रातः 11ः30 बजे से Parivahan.gov.in के माध्यम से स्लाॅट बुक किए जा सकते हैं।

ये भी पढ़ें:  नशा तस्करों पर कड़ा शिकंजा, दो अलग अलग मामलों में 16.8 ग्राम चिट्टे के साथ धरे ये आरोपी
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More