HomeHimachalMandiबिजनी सब स्टेशन में मरम्मत कार्य के चलते 30 अप्रैल को विद्युत...

बिजनी सब स्टेशन में मरम्मत कार्य के चलते 30 अप्रैल को विद्युत आपूर्ति रहेगी बाधित

बोर्ड ने उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि मौसम खराब रहने की स्थिति में यह कार्य स्थगित कर अगले दिन किया जा सकता है।

मंडी : 132/33/11 केवी सब स्टेशन बिजनी में आवश्यक मरम्मत एवं रखरखाव कार्य के चलते 30 अप्रैल को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक विभिन्न क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। यह जानकारी विद्युत उप-मंडल मंडी नंबर-III के सहायक अभियंता ई. होशियार सिंह ने दी।

उन्होंने बताया कि इस अवधि के दौरान बाड़ी, गुमाणु, लोअर बिजनी, मट्ट, बिजनी, मैगल, टांडू, मेहड़, पाखारी, 9 मील, द्रंग, मसेरन, नलड़ी, भालाना, तांदी, अप्पर छिपनु, त्र्यंडी, नसलोह, बुरारिधार, हुमग्राम, रोपडू, अरड़ा और स्कोर सहित आसपास के क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बंद रहेगी।

उन्होंने उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि मौसम खराब रहने की स्थिति में यह कार्य स्थगित कर अगले दिन किया जा सकता है।

ये भी पढ़ें:  चंबा के लोगों के लिए बड़ा अलर्ट: चमेरा-III जलाशय से छोड़ा जाएगा पानी, निचले इलाकों में बढ़ सकता है जलस्तर

Latest Articles

Explore More