HomeHimachalMandiपीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय पंडोह में कक्षा 9 और 11 के...

पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय पंडोह में कक्षा 9 और 11 के लिए 7 फरवरी को होगी पार्श्व प्रवेश परीक्षा

विद्यालय के प्रधानाचार्य एसडी शर्मा ने बताया कि जिन विद्यार्थियों ने परीक्षा के लिए आवेदन किया है, वे अपने प्रवेश-पत्र नवोदय विद्यालय समिति की आधिकारिक वेबसाइट navodaya.gov.in से डाउनलोड कर सकते हैं।

मंडी : पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय पंडोह में सत्र 2026–27 के लिए कक्षा नौवीं और ग्यारहवीं में प्रवेश के लिए पार्श्व प्रवेश चयन परीक्षा (एलईएसटी-2026) का आयोजन 7 फरवरी 2026 को किया जाएगा। परीक्षा के लिए ऑनलाइन प्रवेश-पत्र डाउनलोड करने की प्रक्रिया आरंभ हो चुकी है।

विद्यालय के प्रधानाचार्य एसडी शर्मा ने बताया कि जिन विद्यार्थियों ने परीक्षा के लिए आवेदन किया है, वे अपने प्रवेश-पत्र नवोदय विद्यालय समिति की आधिकारिक वेबसाइट navodaya.gov.in से डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा के दिन सभी अभ्यर्थियों को अपने प्रवेश-पत्र और आधार कार्ड के साथ निर्धारित परीक्षा केंद्र पर निर्धारित समय से पहले पहुंचना अनिवार्य होगा।

ये भी पढ़ें:  14 नायब तहसीलदार बने तहसीलदार, पदोन्नति के साथ सरकार ने जारी किए रिक्त पदों पर तैनाती आदेश

उन्होंने बताया कि परीक्षा से संबंधित अधिक जानकारी के लिए अभिभावक एवं विद्यार्थी किसी भी कार्य दिवस में प्रातः 9 बजे से सायं 4 बजे तक दूरभाष नंबर 9805319303, 9816999573 तथा 01905-282046 पर संपर्क कर सकते हैं।

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More