HomeHimachalMandiमंडी-कटौला सड़क सीमित अवधि के लिए रहेगी बंद, प्रशासन ने जारी किए...

मंडी-कटौला सड़क सीमित अवधि के लिए रहेगी बंद, प्रशासन ने जारी किए आदेश

आदेशों के अनुसार जल शक्ति विभाग द्वारा छिपणु टैंक के समीप विभिन्न पाइप लाइनें सड़क से आर-पार बिछाई जानी प्रस्तावित हैं। इसके दृष्टिगत मंडी-कटौला सड़क मार्ग 4 जनवरी, 2026 को सुबह 10 बजे से शाम 3 बजे तक इस क्षेत्र के पास यातायात के लिए बंद रहेगा।

मंडी : पेयजल पाइप लाइन के कार्य के चलते छिपणु टैंक के पास सीमित अवधि के लिए कटौला सड़क मार्ग बंद रहेगा। अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी डॉ. मदन कुमार ने इस आशय के आदेश जारी किए हैं।

आदेशों के अनुसार जल शक्ति विभाग द्वारा छिपणु टैंक के समीप विभिन्न पाइप लाइनें सड़क से आर-पार बिछाई जानी प्रस्तावित हैं। इसके दृष्टिगत मंडी-कटौला सड़क मार्ग 4 जनवरी, 2026 को सुबह 10 बजे से शाम 3 बजे तक इस क्षेत्र के पास यातायात के लिए बंद रहेगा।

एक अन्य आदेश के अनुसार जल शक्ति विभाग द्वारा पाइप लाइनों की लीकेज की मरम्मत के दृष्टिगत मंडी शहर के समखेतर में 4 जनवरी, 2026 को सायंकाल 8:00 बजे से मरम्मत कार्य समाप्त होने तक सड़क मार्ग अस्थाई तौर पर बंद रहेगा।।

ये भी पढ़ें:  HRTC की बसों में किराये में छूट के लिए हिम बस कार्ड आवश्यक, वरना पूरा लगेगा किराया
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More