HomeHimachalMandiपुरानी मंडी में त्रिलोकीनाथ मंदिर से शीतला माता मंदिर तक नो पार्किंग...

पुरानी मंडी में त्रिलोकीनाथ मंदिर से शीतला माता मंदिर तक नो पार्किंग जोन घोषित, अधिसूचना जारी

डीसी ने बताया कि नो पार्किंग जोन को लेकर 15 दिसंबर 2025 को प्रारूप अधिसूचना जारी कर आम जनता से एक माह की अवधि के भीतर आपत्तियां आमंत्रित की गई थीं। निर्धारित समयावधि में किसी भी व्यक्ति अथवा संस्था की ओर से कोई आपत्ति प्राप्त नहीं हुई।

मंडी : डीसी मंडी अपूर्व देवगन ने एक अधिसूचना जारी कर पुरानी मंडी क्षेत्र में त्रिलोकीनाथ मंदिर के समीप स्थित मौजूदा पार्किंग स्थल से लेकर शीतला माता मंदिर तक के मार्ग को नो पार्किंग जोन घोषित कर दिया है। यह निर्णय क्षेत्र में यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाने और सार्वजनिक सुविधा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। अधिसूचना मोटर वाहन अधिनियम, 1988 की धारा 117 के तहत जारी की गई है।

डीसी ने बताया कि नो पार्किंग जोन को लेकर 15 दिसंबर 2025 को प्रारूप अधिसूचना जारी कर आम जनता से एक माह की अवधि के भीतर आपत्तियां आमंत्रित की गई थीं। निर्धारित समयावधि में किसी भी व्यक्ति अथवा संस्था की ओर से कोई आपत्ति प्राप्त नहीं हुई। उन्होंने कहा कि इस मार्ग को नो पार्किंग जोन घोषित किए जाने से क्षेत्र में लगने वाले यातायात जाम से राहत मिलेगी और स्थानीय लोगों और पर्यटकों को आवागमन में सुविधा होगी। यह निर्णय जनहित को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।

ये भी पढ़ें:  Himachal : अब स्वयं सहायता समूहों के उत्पादों को मिलेगा वैश्विक मंच, ई-कॉमर्स वेबसाइट का शुभारंभ
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More