HomeHimachalMandiआदर्श आचार संहिता के उल्लंघन से संबंधित शिकायतों के निपटारे के लिए...

आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन से संबंधित शिकायतों के निपटारे के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त

जारी आदेश के अनुसार नोडल अधिकारी आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन से संबंधित प्राप्त होने वाली सभी शिकायतों की निगरानी करेंगे।

मंडी : उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी (नगर निकाय) मंडी अपूर्व देवगन ने शहरी स्थानीय निकाय चुनाव- 2026 के दौरान आदर्श आचार संहिता के अनुपालन को सुनिश्चित बनाने के उद्देश्य से जिला राजस्व अधिकारी मंडी हरीश कुमार को नोडल अधिकारी नियुक्त किया है।

जारी आदेश के अनुसार नोडल अधिकारी आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन से संबंधित प्राप्त होने वाली सभी शिकायतों की निगरानी करेंगे। यह शिकायतें आपदा नियंत्रण कक्ष, उपायुक्त कार्यालय मंडी में प्राप्त होंगी, जिनका निपटारा प्राप्ति के 24 घंटे के भीतर सुनिश्चित किया जाएगा।

आवश्यकता अनुसार नोडल अधिकारी अपने सहयोग के लिए अधिकारियों की तैनाती भी कर सकेंगे। आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है। नोडल अधिकारी के रूप में नियुक्त जिला राजस्व अधिकारी मंडी आचार संहिता से संबंधित शिकायतों के त्वरित निस्तारण के लिए जिम्मेदार रहेंगे।

ये भी पढ़ें:  नहीं लगेगा चूड़धार यात्रा पर शुल्क, चौतरफा विरोध के बाद वापस लिया फैसला

नोडल अधिकारी से संबंधित शिकायतों के लिए जिला राजस्व अधिकारी, मंडी कार्यालय से संपर्क किया जा सकता है। मोबाइल नंबर 94184-78500 तथा दूरभाष नंबर 01905-226201, 01905-226202, 01905-226203 और 01905-226204 पर भी संपर्क किया जा सकता है।

ये भी पढ़ें : ऊना को मिलेगा प्रदेश का पहला ऑटोमेटिड ड्राइविंग टेस्ट ट्रैक व ट्रैफिक पार्क, उपमुख्यमंत्री करेंगे उद्घाटन

ये भी पढ़ें : हिमाचल में 51 शहरी निकायों में चुनाव का एलान: आचार संहिता लागू, 17 मई को मतदान

Latest Articles

Explore More