होमHimachalMandi22 जून तक रोजाना कई घंटे बंद रहेगा गुटकर-मंडी हाईवे, यात्रा से...

22 जून तक रोजाना कई घंटे बंद रहेगा गुटकर-मंडी हाईवे, यात्रा से पहले जान लें नया शेड्यूल

अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी डॉ. मदन कुमार ने केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय की ओर से पहाड़ी कटाई कार्य के दृष्टिगत गुटकर-मंडी राजमार्ग को सीमित अवधि के लिए अस्थायी रूप से बंद करने संबंधी आदेश जारी किए हैं।

मंडी : अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी डॉ. मदन कुमार ने केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय की ओर से पहाड़ी कटाई कार्य के दृष्टिगत गुटकर-मंडी राजमार्ग को सीमित अवधि के लिए अस्थायी रूप से बंद करने संबंधी आदेश जारी किए हैं। यह आदेश 2 जून, 2026 से 22 जून, 2026 तक प्रभावी रहेंगे।

आदेशों के अनुसार सुबह 11:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक और रात 11:00 बजे से सुबह 5:00 बजे तक यह मार्ग वाहनों की आवाजाही के लिए बंद रहेगा। कार्य की तात्कालिकता और महत्व तथा इस सड़क पर चलने वाले व्यक्तियों और वाहनों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह आदेश जारी किए गए हैं।

ये भी पढ़ें:  लोक निर्माण विभाग में 'डिजिटल क्रांति', 100 कार्यालय हुए ई-ऑफिस, CM सुक्खू ने की सराहना
Aapki Baat News Desk
Aapki Baat News Desk
"आपकी बात न्यूज़" एक लोकप्रिय हिंदी समाचार प्लेटफॉर्म है, जो राजनीति, समसामयिक घटनाओं, मनोरंजन, खेल और अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर ताजे अपडेट्स प्रदान करता है।

Latest Articles

Explore More