HomeHimachalMandiविजिलेंस ने रिश्वत लेते रंगे हाथों दबोचा तकनीकी सहायक, किया गिरफ्तार

विजिलेंस ने रिश्वत लेते रंगे हाथों दबोचा तकनीकी सहायक, किया गिरफ्तार

आरोप है कि उसने किसी काम का एस्टीमेट बनाने के लिए एक पंचायत समिति सदस्य से कुल 1,000 रुपए की रिश्वत की मांग की थी। शिकायत मिलने पर विजिलेंस ने मामले की प्राथमिक जांच की, जिसमें आरोप सही पाए गए।

मंडी : राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो मंडी ने तकनीकी सहायक (टी.ए.) के खिलाफ रिश्वत मांगने के आरोप में केस दर्ज किया है। जानकारी के अनुसार घटना मंडी क्षेत्र की कसाण पंचायत की है, जहां तकनीकी सहायक संजय शर्मा सेवारत हैं।

संजय पर आरोप है कि उसने किसी काम का एस्टीमेट बनाने के लिए एक पंचायत समिति सदस्य से कुल 1,000 रुपए की रिश्वत की मांग की थी। शिकायत मिलने पर विजिलेंस ने मामले की प्राथमिक जांच की, जिसमें आरोप सही पाए गए।

आरोपी तकनीकी सहायक ने रिश्वत की कुल राशि में से 500 रुपए 3 दिन पहले ही ले लिए थे और शेष 500 रुपए लेते समय विजिलेंस टीम ने उसे दबोच लिया।

ये भी पढ़ें:  नगर पंचायत राजगढ़ में नवनिर्वाचित पार्षदों ने ली पद एवं गोपनीयता की शपथ

राज्य सतर्कता और भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (केंद्रीय रेंज) के पुलिस अधीक्षक कुलभूषण वर्मा ने बताया कि रिश्वत लेते पकड़े जाने के बाद विजिलेंस टीम ने आरोपी कर्मचारी संजय को तत्काल गिरफ्तार कर लिया है और अब आगे की कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More