HomeHimachal7 मई को कुल्लू के शरची में आयोजित होगा सरकार गांव के...

7 मई को कुल्लू के शरची में आयोजित होगा सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम

शिमला : 7 मई, 2025 को मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू कुल्लू जिला की तीर्थन घाटी के शरची में ‘सरकार गांव के द्वार’ कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे।
ये जानकारी राजस्व, बागवानी, जनजातीय विकास एवं जन शिकायत निवारण मंत्री जगत सिंह नेगी ने दी। उन्होंने कहा कि अन्य कैबिनेट मंत्रियों के कार्यक्रम का शेड्यूल भी जल्द जारी किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि जन शिकायतों का समाधान करना वर्तमान राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है और प्रदेश सरकार इस दिशा में निरंतर बहुआयामी प्रयास कर रही है। राजस्व मंत्री ने कहा कि जन शिकायतों के त्वरित निवारण के लिए ही प्रदेश सरकार ने ‘सरकार गांव के द्वार’ कार्यक्रम शुरू किया है।

ये भी पढ़ें:  सीएम सुक्खू ने सिरमौर में हुए सड़क हादसे में 4 लोगों की मृत्यु पर जताया शोक, प्रशासन से मांगी रिपोर्ट

उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम के माध्यम से लोगों के साथ सीधा संवाद स्थापित होता है और उनकी समस्याओं का समयबद्ध समाधान भी सुनिश्चित होता है।

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More