HomeHimachalपीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय ऊना को मॉडल यूथ ग्राम सभा में राष्ट्रीय...

पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय ऊना को मॉडल यूथ ग्राम सभा में राष्ट्रीय स्तर पर प्रथम पुरस्कार

इस अवसर पर विद्यालय को 1 करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि का चेक, प्रशंसा प्रमाण पत्र और स्मृति चिन्ह प्रदान किया गया। यह पुरस्कार विद्यालय के प्राचार्य राज सिंह के साथ प्रतिभागी विद्यार्थियों ने ग्रहण किया।

ऊना : पीएमश्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय पेखूबेला, ऊना ने मॉडल यूथ ग्राम सभा प्रतियोगिता में जवाहर नवोदय विद्यालय श्रेणी के अंतर्गत राष्ट्रीय स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त कर जिला ऊना सहित हिमाचल प्रदेश का नाम देशभर में गौरवांवित किया है। विद्यालय की टीम ने नई दिल्ली के प्रगति मैदान स्थित भारत मंडपम में बुधवार को आयोजित राष्ट्रीय समारोह में केंद्रीय पंचायती राज राज्य मंत्री प्रो. एस.पी. सिंह बघेल से यह पुरस्कार प्राप्त किया।

इस अवसर पर विद्यालय को 1 करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि का चेक, प्रशंसा प्रमाण पत्र और स्मृति चिन्ह प्रदान किया गया। यह पुरस्कार विद्यालय के प्राचार्य राज सिंह के साथ प्रतिभागी विद्यार्थियों ने ग्रहण किया। समारोह में विद्यालय के अध्यापक दल के सदस्य सुनीता चौधरी, अमित कुमार और धर्मेंद्र कुमार के साथ जिला पंचायत अधिकारी ऊना श्रवण कुमार भी साथ रहे।

ये भी पढ़ें:  नाहन कालेज में भू-स्थानिक तकनीक पर ISRO की कार्यशाला, भूगोल के विद्यार्थियों ने दिखाई रुचि

इस कार्यक्रम का आयोजन भारत सरकार के पंचायती राज मंत्रालय द्वारा शिक्षा मंत्रालय एवं जनजातीय कार्य मंत्रालय के सहयोग से किया गया था। इस उपलब्धि पर मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू और उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने विद्यालय प्रबंधन, अध्यापकों एवं विद्यार्थियों को बधाई देते हुए इसे प्रदेश और जिले के लिए गर्व का क्षण बताया। वहीं, डीसी ऊना जतिन लाल ने भी इस उपलब्धि की सराहना की।

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More