HomeHimachalपीटीएफ ने दिया मुख्यमंत्री राहत कोष में अंशदान, एसजेवीएनएल ने भेंट किया...

पीटीएफ ने दिया मुख्यमंत्री राहत कोष में अंशदान, एसजेवीएनएल ने भेंट किया अंतरिम लाभांश का चेक

शिमला : प्राथमिक शिक्षक संघ शिक्षा खंड सराहन, जिला शिमला ने बुधवार को मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू से शिमला में मुलाकात की.

इस दौरान पीटीएफ ने समेज में भारी बारिश के कारण क्षतिग्रस्त हुए दो स्कूलों की मरम्मत के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष में 71 हजार रुपये का चेक भेंट किया. मुख्यमंत्री ने इस पुनीत कार्य के लिए प्रतिनिधिमंडल का धन्यवाद किया.

इस अवसर पर प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रधान ओम प्रकाश नेगी, महासचिव चमन लाल और कोषाध्यक्ष संदीप कुमार मौजूद रहे.

वहीं, सतलुज जल विद्युत निगम लिमिटेड के निदेशक कार्मिक अजय कुमार शर्मा और कन्सलटेंट डा. एमपी सूद ने मुख्यमंत्री को वित्त वर्ष 2024-25 के लिए अंतरिम लाभांश के रूप में 1,21,32,67,020 (121.33 करोड़) रुपये का चेक भेंट किया.

ये भी पढ़ें:  17 साल से ‘विष उतारने’ का दावा, बिना फीस उपचार कर रहे सिरमौर के शमशेर राणा, दूर-दूर तक इनकी चर्चा

हिमाचल प्रदेश का सतलुज जल विद्युत निगम लिमिटेड में 26.85 प्रतिशत शेयर है. इस अवसर पर ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह भी उपस्थित रहे.

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More