HomeHimachalBilaspurपल्स पोलियो अभियान 21 दिसंबर को, बिलासपुर में 27,037 बच्चों को पिलाई...

पल्स पोलियो अभियान 21 दिसंबर को, बिलासपुर में 27,037 बच्चों को पिलाई जाएगी पोलियो खुराक, ये तैयारियां

यदि किसी कारणवश कुछ बच्चे 21 दिसंबर को दवाई पीने से छूट जाते हैं, तो 22 और 23 दिसंबर को स्वास्थ्य दल घर–घर जाकर इन बच्चों को पोलियो की दवाई पिलाएंगे।

बिलासपुर : जिला बिलासपुर में 21 दिसंबर 2025 को पल्स पोलियो अभियान का आयोजन किया जा रहा है। इस अभियान के अंतर्गत जिले के 27,037 बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई जाएगी। यह जानकारी डीसी बिलासपुर राहुल कुमार ने दी।

उन्होंने कहा कि अभियान को सफलतापूर्वक संचालित करने के लिए जिले में 275 पल्स पोलियो बूथ स्थापित किए गए हैं। इसके लिए 544 दलों का गठन किया गया है और 64 सुपरवाइज़र की तैनाती की गई है। इसके अतिरिक्त 8 ट्रांजिट साइटें भी बनाई गई हैं, जहां यात्रा कर रहे बच्चों को पोलियो की दवाई पिलाई जाएगी।

उन्होंने कहा कि यदि किसी कारणवश कुछ बच्चे 21 दिसंबर को दवाई पीने से छूट जाते हैं, तो 22 और 23 दिसंबर को स्वास्थ्य दल घर–घर जाकर इन बच्चों को पोलियो की दवाई पिलाएंगे।

ये भी पढ़ें:  मां के उद्घोष से सोलंकी ने 'मोबाइल भंडारा वैन' को दिखाई झंडी, एक कॉल पर मिलेगी सुविधा, सब मिलेगा तैयार

उन्होंने जिला वासियों से आग्रह किया कि 5 वर्ष तक के सभी बच्चों को पोलियो की दवाई अवश्य पिलाएं, ताकि उन्हें आजीवन पोलियो जैसी गंभीर बीमारी से सुरक्षित रखा जा सके।

इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. शशि दत्त शर्मा, जिला कार्यक्रम अधिकारी, कार्यक्रम अधिकारी हरीश मिश्रा और उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा भी उपस्थित रहे।

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More