HomeAdministrationराजगढ़ की बेटी यामिनी ठाकुर विश्वविद्यालय स्वर्ण पदक से सम्मानित, क्षेत्र का...

राजगढ़ की बेटी यामिनी ठाकुर विश्वविद्यालय स्वर्ण पदक से सम्मानित, क्षेत्र का बढ़ाया मान

इस प्रतिष्ठित सम्मान को समारोह के मुख्य अतिथि राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला ने प्रदान किया। ग्राम पंचायत नेरी कोटली के ग्राम नेरी निवासी नरेश ठाकुर और रंजना ठाकुर की सुपुत्री यामिनी एक किसान परिवार से आती हैं।

राजगढ़ : जिला सिरमौर के उपमंडल राजगढ़ की बेटी यामिनी ठाकुर ने हाल ही में आयोजित 14वें दीक्षांत समारोह में शानदार उपलब्धि हासिल कर पूरे क्षेत्र को गौरवान्वित किया है।

हिमाचल प्रदेश के यशवंत सिंह परमार औद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय नौणी में हुए इस समारोह में उन्हें विश्वविद्यालय स्वर्ण पदक से सम्मानित किया गया।

यामिनी ने शैक्षणिक सत्र 2023-24 के दौरान औद्यानिकी (Horticulture) से विज्ञान स्नातक (B.Sc.) की उपाधि 8.81/10.00 के उच्चतम समग्र कोटि मध्यमान अंक (Overall Grade Point Average) के साथ पूरी की। इस प्रतिष्ठित सम्मान को समारोह के मुख्य अतिथि राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला ने प्रदान किया।

ग्राम पंचायत नेरी कोटली के ग्राम नेरी निवासी नरेश ठाकुर और रंजना ठाकुर की सुपुत्री यामिनी एक किसान परिवार से आती हैं। उनके पिता नरेश ठाकुर ने बताया कि यह परिणाम उनकी बेटी की शिक्षा के प्रति समर्पण, लगन और कड़ी मेहनत का फल है। उन्होंने कहा कि आज बेटी ने उनका सिर गर्व से ऊंचा कर दिया है।

ये भी पढ़ें:  निर्माणाधीन स्प्रेई पुल का डीसी ने किया निरीक्षण, तय समय अवधि में कार्य पूरा करने के निर्देश

यामिनी ठाकुर ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और गुरुजनों के उचित मार्गदर्शन को दिया। उन्होंने कहा कि आगे भी वह इसी क्षेत्र में लगातार मेहनत करेंगी, ताकि शिक्षा पूर्ण कर वह अपने हिमाचल के बागवानों की सेवा में सक्रिय हो सकें।

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More