HomeHimachalShimlaमहंगा हुआ डिपुओं में मिलने वाला रिफाइंड तेल, साढ़े 19 लाख उपभोक्ताओं...

महंगा हुआ डिपुओं में मिलने वाला रिफाइंड तेल, साढ़े 19 लाख उपभोक्ताओं पर पड़ेगा असर, जानें कितने बढ़े दाम

इस बार उपभोक्ताओं को इसे बढ़े हुए दामों पर खरीदना होगा। खाद्य नागरिक आपूर्ति निगम ने रिफाइंड तेल की खरीद को लेकर टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली है।

शिमला : हिमाचल प्रदेश के सरकारी डिपुओं में मिलने वाला रिफाइंड तेल महंगा हो गया है। इसका असर राज्य के साढ़े 19 लाख राशन कार्ड धारकों पर पड़ने वाला है।

अब बीपीएल, एपीएल और एनएफएसए श्रेणी के उपभोक्ताओं को रिफाइंड तेल 134 रुपये प्रति लीटर की दर से मिलेगा, जबकि आयकर दाता उपभोक्ताओं को यही तेल 144 रुपये प्रति लीटर की दर पर उपलब्ध होगा।

जबकि, इससे पहले यह तेल 97 और 102 रुपये प्रति लीटर उपलब्ध हो रहा था। यानी रिफाइंड तेल की कीमतों में 37 से 42 रुपये प्रति लीटर के हिसाब से बढ़ोतरी हुई है।

बता दें कि कई माह के अंतराल के बाद प्रदेश में फिर से डिपुओं के माध्यम से रिफाइंड तेल की आपूर्ति शुरू की जा रही है, लेकिन इस बार उपभोक्ताओं को इसे बढ़े हुए दामों पर खरीदना होगा। खाद्य नागरिक आपूर्ति निगम ने रिफाइंड तेल की खरीद को लेकर टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली है।

ये भी पढ़ें:  हिमाचल में मातम में बदली खुशियां, दुल्हे के भाई-भाभी और भतीजी सहित पांच की मौत

निगम ने इस महीने प्रदेशभर में डिपुओं के माध्यम से उपभोक्ताओं को रिफाइंड तेल उपलब्ध करवाने का लक्ष्य तय किया है। फिलहाल, यह आपूर्ति एक माह के लिए की जा रही है।

खाद्य आपूर्ति निगम के प्रबंध निदेशक राजेश्वर गोयल ने बताया कि रिफाइंड तेल की कीमतों में यह बढ़ोतरी 27.5 फीसदी कस्टम ड्यूटी के कारण हुई है।

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More