HomeHimachalShimlaशिमला : सेब से लदा ट्रक निगम विहार के पास पलटा, चालक-परिचालक...

शिमला : सेब से लदा ट्रक निगम विहार के पास पलटा, चालक-परिचालक घायल

हादसे की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग तुरंत मौके पर मदद के लिए पहुंचे। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद दोनों घायलों को कैबिन से बाहर निकाला और 108 एंबुलेंस की मदद से आईजीएमसी पहुंचाया गया।

शिमला : राजधानी शिमला में आज सुबह निगम विहार क्षेत्र के समीप सेब की बोरियों से लदा हरियाणा नंबर का एक ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया।

इस दुर्घटना में चालक और परिचालक गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें तुरंत इलाज के लिए इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (IGMC) पहुंचाया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार ट्रक नारकंडा की ओर से आ रहा था। बताया जा रहा है कि सुबह के वक्त ट्रक जैसे ही निगम विहार के पास पहुंचा तो अचानक चालक ने वाहन से अपना नियंत्रण खो दिया।

ट्रक सड़क से लुढ़कते हुए एक मंदिर परिसर में जाकर पलट गया। हादसे में ट्रक बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें लदी सेब की बोरियां बिखर गईं। गनीमत यह रही कि ट्रक मंदिर परिसर में पेड़ अटक गया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।

हादसे की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग तुरंत मौके पर मदद के लिए पहुंचे। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद दोनों घायलों को कैबिन से बाहर निकाला और 108 एंबुलेंस की मदद से आईजीएमसी पहुंचाया गया।

परिचालक की हालत स्थिर बताई जा रही है, जबकि चालक को गहरी चोटें आई हैं। पुलिस ने केस दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें:  स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम में अध्ययनरत एलोपैथिक चिकित्सकों को सरकार देगी पूरा वेतन
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More