HomeHimachalShimlaसंदिग्ध अफसरों पर सुक्खू सरकार का बड़ा प्रहार, अहम पदों से हटाने...

संदिग्ध अफसरों पर सुक्खू सरकार का बड़ा प्रहार, अहम पदों से हटाने की कार्रवाई के निर्देश

विधानसभा में प्रश्नकाल के दौरान उठे इस मुद्दे पर मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि सरकार केवल आश्वासन देने तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि भ्रष्टाचार में संलिप्त अधिकारियों पर सीधी कार्रवाई की जा रही है।

शिमला : प्रदेश सरकार ने भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए संदिग्ध सत्यनिष्ठा वाले अधिकारियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई शुरू कर दी है। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के निर्देश पर ऐसे अधिकारियों को अहम सरकारी पदों से हटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। विधानसभा में प्रश्नकाल के दौरान उठे इस मुद्दे पर मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि सरकार केवल आश्वासन देने तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि भ्रष्टाचार में संलिप्त अधिकारियों पर सीधी कार्रवाई की जा रही है।

मुख्यमंत्री ने दो टूक कहा कि जिन अधिकारियों की सत्यनिष्ठा संदिग्ध पाई गई है, उन्हें संवेदनशील पदों पर बने रहने का कोई अधिकार नहीं है। उन्होंने कहा कि सरकार की प्राथमिकता प्रशासन में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करना है। इसी दिशा में ओडीआई (ODI) श्रेणी में आने वाले अधिकारियों को चिह्नित कर उन्हें महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों से हटाया जा रहा है, ताकि प्रशासनिक व्यवस्था को और प्रभावी बनाया जा सके।

ये भी पढ़ें:  भुवनेश्वर में हिमाचल प्रदेश की संस्कृति और टूरिज्म पर चर्चा, हिमाचली नाटी ने मोहा सबका मन

सूत्रों के अनुसार संबंधित विभागों को ऐसे अधिकारियों की सूची तैयार करने और उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई तेज करने के निर्देश दिए गए हैं। सरकार की ओर से यह भी संकेत दिए गए हैं कि भविष्य में नियुक्तियों और पदस्थापन के दौरान अधिकारियों की सत्यनिष्ठा को प्रमुख मानदंड बनाया जाएगा।

वहीं, राजनीतिक जानकारों का मानना है कि सरकार का यह कदम प्रशासनिक सख्ती का स्पष्ट संकेत है और इससे भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने में मदद मिल सकती है। सरकार की इस कार्रवाई से अफसरशाही और कर्मचारियों के कामकाज में बड़े सुधार की संभावना भी जताई जा रही है।

ये भी पढ़ें :
हिमाचल सरकार के सख्त आदेश: कर्मचारियों के लिए ड्रेस कोड जरूरी, ऑफिस में जींस-टीशर्ट नहीं चलेगी

ये भी पढ़ें:  डीसी बिलासपुर ने किया रोहड़ा सेक्टर के पीएचसी का दौरा, डेंगू नियंत्रण के लिए दिए आवश्यक निर्देश

हिमाचल में मौसम का ‘ऑरेंज वार’! आज-कल आंधी, ओलावृष्टि और भारी बारिश का अलर्ट

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More