HomeHimachalShimlaलापता युवक के अपरहण और हत्या की साजिश का खुलासा, तीन दोस्त...

लापता युवक के अपरहण और हत्या की साजिश का खुलासा, तीन दोस्त ही निकले आरोपी

इस मामले की गहन जांच और तथ्यों के सत्यापन के दौरान मामला पूरी तरह पलट गया। जांच में सामने आया कि राम परवेश राम को उसके ही तीन दोस्त ने मिलकर अगवा किया है और उनकी मंशा उसे जान से मारने की थी।

शिमला : जिला शिमला के पुलिस थाना सुन्नी में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां बिहार के एक लापता युवक के अपहरण की गुत्थी सुलझाते हुए पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। युवक को किसी और ने नहीं बल्कि उसके ही तीन दोस्तों ने जान से मारने की नीयत से अगवा किया था।

जानकारी के अनुसार, मुजफ्फरपुर (बिहार) निवासी चतुरी राम पुत्र स्व. सरजू राम ने 15 मार्च को अपने बेटे राम परवेश राम और उसके तीन दोस्तों अरुण, विकेश कुमार और महेश कुमार के लापता होने की शिकायत दर्ज करवाई थी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने पहले गुमशुदगी का मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

ये भी पढ़ें:  3 माह में 1383 राजस्व मामलों का निपटारा, DC चंबा ने समीक्षा बैठक में अधिकारियों को दिए ये निर्देश

थाना प्रभारी सुन्नी इंस्पेक्टर दिलू राम द्वारा की गई गहन जांच और तथ्यों के सत्यापन के दौरान मामला पूरी तरह पलट गया। जांच में सामने आया कि राम परवेश राम को उसके ही तीन दोस्तों ने मिलकर अगवा किया और उनकी मंशा उसे जान से मारने की थी।

पुलिस ने तथ्यों की पुष्टि के बाद तीनों आरोपियों के खिलाफ बी.एन.एस. की धारा 140(1) और 3(5) के तहत केस दर्ज कर लिया है। एसएचओ सुन्नी दिलू राम ने पुष्टि करते हुए बताया कि मुकदमा दर्ज कर आगामी तफ्तीश जारी है।

ये भी पढ़ें:  100 बिस्तरों वाले हरोली अस्पताल के विस्तार को रफ्तार, अतिरिक्त भवन के लिए 8.42 करोड़ मंजूर: अग्निहोत्री
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More