HomeHimachalShimlaचमियाणा पंचायत की जनता ने किया हाईकोर्ट के फैसले का स्वागत

चमियाणा पंचायत की जनता ने किया हाईकोर्ट के फैसले का स्वागत

मशोबरा ब्लॉक की ग्राम पंचायत चमियाणा से विभाजित होकर बनाई गई नई ग्राम पंचायत टीपरा के गठन पर माननीय हाईकोर्ट के डबल बैंच ने रोक लगा दी गई है।

शिमला : मशोबरा ब्लॉक की ग्राम पंचायत चमियाणा से विभाजित होकर बनाई गई नई ग्राम पंचायत टीपरा के गठन पर माननीय हाईकोर्ट के डबल बैंच ने रोक लगा दी गई है। चमियाणा पंचायत के निवासी एवं जिला शिमला भाजपा के पूर्व अध्यक्ष प्रेम ठाकुर सहित पंचायत के अनेक लोगों ने माननीय हाईकोर्ट के इस निर्णय का स्वागत किया है।

प्रेम ठाकुर ने बताया कि लोगों के विरोध के बावजूद भी प्रदेश सरकार द्वारा चमियाणा ग्राम पंचायत का विभाजन करके नई पंचायत टीपरा का गठन किया गया था, जिसमें अनेक गांव के लोगों को मुख्यालय पहुंचने के लिए करीब 15 किलोमीटर सफर तय करना पड़ा था। उन्होंने बताया कि पंचायत की जनता ने प्रदेश सरकार के ग्रामीण विकास मंत्री अनिरूद्ध सिंह और डीसी शिमला से भी कई बार भेंट की, लेकिन उनकी किसी स्तर पर सुनवाई नहीं हुई जिसके चलते उन्हें न्याय के लिए माननीय हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाना पड़ा।

ये भी पढ़ें:  शिमला में पुष्पांजलि अर्पित कर मनाई लाला लाजपत राय की पुण्यतिथि

उन्होंने हैरानी जताते हुए कहा कि काबीना मंत्री ने जिला पंचायत अधिकारी को डीओ नोट लिखकर चमियाणा पंचायत का विभाजन करके नई पंचायत टीपरा के गठन करने के जनभावनाओं के खिलाफ आदेश दिए गए थे। उन्होंने कहा कि हाईकोर्ट के इस ऐतिहासिक निर्णय से चमियाणा पंचायत के लोगों ने राहत की सांस ली है। प्रेम ठाकुर ने पंचायतीराज विभाग को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि पंचायतीराज रोस्टर भी नियम के मुताबिक नहीं, बल्कि राजनीतिक दबाव के चलते तैयार किया जाता है, जिसमें समाज के कई वर्गोें की अनदेखी की जाती रही है।

उन्होंने मशोबरा ब्लॉक की पीरन पंचायत का उदाहरण देते हुए कहा कि बीते 50 वर्षों में इस पंचायत में अनुसूचित जाति के पुरूष वर्ग के लिए प्रधान पद आरक्षित नहीं हुआ है अर्थात इस प्रकार की रोस्टर में धांधली प्रदेश की अनेक पंचायतों में हुई होगी। उन्होंने रोस्टर को पारदर्शिता और निष्पक्षता के साथ तैयार करने का भी सरकार से आग्रह किया गया है। उन्होंने कहा कि नए रोस्टर फार्मूले में डीसी को पांच प्रतिशत अपने स्तर पर 5 प्रतिशत बदलाव करने की शक्तियां देना उचित नहीं है, जिससे राजनीतिक दबाव और बढ़ेगा तथा राजनीतिज्ञ अपनी मनमर्जी का पंचायतों का रोस्टर डीसी से तैयार करवाएंगें।

ये भी पढ़ें:  क्लस्टर सिस्टम के विरोध में प्रदेशभर में प्राथमिक शिक्षकों का प्रदर्शन, अधिसूचना वापस लेने की मांग, हर जिले में हल्ला बोल
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More