HomeHimachalSirmaurफॉरेस्ट गार्ड्स के 500 पद समाप्त करने पर बिफरे वन विभाग के...

फॉरेस्ट गार्ड्स के 500 पद समाप्त करने पर बिफरे वन विभाग के कर्मचारी, सरकार को भेजा ज्ञापन

इस सिलसिले में महासंघ की राजगढ़ इकाई के अध्यक्ष खेम सिंह के नेतृत्व में सोमवार को वन मंडल अधिकारी समीर राज को इस आशय का ज्ञापन सौंपा, जिसमें बताया गया कि सरकार ने हाल ही में सहायक वन रक्षक भर्ती करने का निर्णय लिया है, लेकिन सरकार ने वन रक्षकों के 500 पद समाप्त करके यह भर्तियां करने की योजना बनाई है, जो सरासर गलत है।

राजगढ़ : हिमाचल प्रदेश वन अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ की राजगढ़ इकाई ने प्रदेश सरकार द्वारा वन रक्षकों के 500 पद समाप्त करके इन पदों पर सहायक वन रक्षकों की भर्ती का विरोध किया है। महासंघ ने सरकार से इस निर्णय पर पुनर्विचार करने की मांग की।

इस सिलसिले में महासंघ की राजगढ़ इकाई के अध्यक्ष खेम सिंह के नेतृत्व में सोमवार को वन मंडल अधिकारी समीर राज को इस आशय का ज्ञापन सौंपा, जिसमें बताया गया कि सरकार ने हाल ही में सहायक वन रक्षक भर्ती करने का निर्णय लिया है, लेकिन सरकार ने वन रक्षकों के 500 पद समाप्त करके यह भर्तियां करने की योजना बनाई है, जो सरासर गलत है। महासंघ ने सरकार से मांग की कि वन रक्षकों के पद समाप्त न किए जाएं और इन्हें जल्द भरा जाए।

ये भी पढ़ें:  अर्जुन स्टेडियम हरियाणा बना कबड्डी विजेता, विधायक सोलंकी ने किया सम्मानित

इससे पूर्व वन अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ की राजगढ़ इकाई की बैठक अध्यक्ष खेमसिंह की अध्यक्षता में हुई, जिसमें उप प्रधान ब्रहमदत, महासचिव विकास शर्मा, कोषाध्यक्ष सुनील कुमार, प्रचार सचिव रजत, सह सचिव मोनिका ठाकुर, मुख्य सलाहकार अनिल शर्मा व दिनेश कंवर, लेखाकार अनूप कुमार तथा कार्यकारिणी सदस्य नरेश चौहान, सुलेखा, शीतल, योगराज, जोगेंद्र सिंह व प्रवीण शर्मा सहित कई पदाधिकारी उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें:  बिलासपुर के इन इलाकों में 8 मई को 3 घंटे बंद रहेगी बिजली आपूर्ति
Aapki Baat News Desk
Aapki Baat News Deskhttps://aapkibaatnews.com
आपकी बात न्यूज डेस्क देश, प्रदेश और स्थानीय स्तर की हर महत्वपूर्ण खबर को तेज, विश्वसनीय और तथ्यात्मक तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है। राजनीति, समाज, प्रशासन, शिक्षा, अपराध, मनोरंजन और जनसरोकार से जुड़े हर मुद्दे पर सटीक जानकारी और प्रभावशाली प्रस्तुति हमारी प्राथमिकता है, ताकि पाठकों को हर बड़ी अपडेट एक ही मंच पर मिल सके।

Latest Articles

Explore More