HomeHimachalSirmaurसहकारी सभाओं के लिए नाहन में हुआ 3 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम

सहकारी सभाओं के लिए नाहन में हुआ 3 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम

नाहन : हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक के प्रशिक्षण संस्थान ACSTI शिमला की ओर से नाहन में सहकारी सभाओं के लिए 3 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में जिला की विभिन्न सहकारी सभाओं से 31 प्रतिभागियों ने भाग लिया।

इस मौके पर बैंक के निदेशक भारत भूषण मोहिल ने मुख्यातिथि के रूप में प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए सहकारिता को आगे ले जाने के लिए प्रेरित किया। नाबार्ड के जिला विकास प्रबंधक विक्रमजीत ने सहकारी सभाओं के लिए विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी दी।

कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों ने सैनवाला सहकारी सभा और बर्मा पापड़ी सभा का भ्रमण किया और वहां के उत्कृष्ट कार्यों की सराहना की।

ये भी पढ़ें:  रेणु मंच पर जीवंत हुई सदियों पुरानी सांस्कृतिक विरासत, हानत घाटों ने जीता 'बुड़ाह' लोकनृत्य का खिताब
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More