HomeHimachalSirmaurअवैध खनन पर 5 वाहनों पर ठोका 97,700 रुपये जुर्माना, नदी-नालों और...

अवैध खनन पर 5 वाहनों पर ठोका 97,700 रुपये जुर्माना, नदी-नालों और खड्डों में वन विभाग की टीमों ने दबिश दे की कार्रवाई

पांवटा साहिब : जिला सिरमौर के उपमंडल पांवटा साहिब में वन विभाग की टीमों ने कार्रवाई करते हुए तीन अलग स्थानों पर दबिश देकर 5 वाहनों पर 97,700 रुपये का जुर्माना लगाया। विभागीय टीमों ने यह कार्रवाई मतरालियों, जलमुशा खड्ड और गिरि नदी में अमल में लाई।

पहले मामले में सहायक वन अरण्यपाल के नेतृत्व में वन विभाग की एक टीम ने मतरालियों क्षेत्र में दबिश दी। इस दौरान टीम ने अवैध खनन करते हुए एक ट्रक को मौके पर ही पकड़ा। विभाग ने संबंधित ट्रक संचालक के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई अमल लाई और 36,080 रुपये का जुर्माना वसूल किया।

दूसरे मामले में विभागीय टीम ने जलमुशा खड्ड में दबिश देकर मौके से अवैध खनन सामग्री ले जाते हुए एक ट्रैक्टर को पकड़ा, जिससे 17,770 रुपये का जुर्माना वसूल किया गया। वहीं, एक अन्य मामले में पुरुवाला बीट के तहत गिरि नदी में भी दबिश देकर विभागीय टीम ने मौके पर 2 अवैध के मामलों में 43,850 रुपये का जुर्माना वसूला।

ये भी पढ़ें:  कोटड़ी व्यास की अंडर-14 बालिका टीम बनी हैंडबॉल चैंपियन, स्कूल में जश्न का माहौल

पांवटा साहिब के डीएफओ ने तीनों मामलों की पुष्टि करते हुए बताया कि इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। अवैध खनन को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More