Home Himachal Sirmaur राजगढ़ के अमित शर्मा ने पास की सीए परीक्षा, युवाओं के लिए...

राजगढ़ के अमित शर्मा ने पास की सीए परीक्षा, युवाओं के लिए बने प्रेरणा स्रोत

जिला सिरमौर के राजगढ़ निवासी अमित शर्मा ने चार्टर्ड अकाउंटेंसी (सीए) की कठिन परीक्षा उत्तीर्ण कर क्षेत्र का नाम गौरवान्वित किया है। उनकी इस उपलब्धि से परिवार सहित पूरे राजगढ़ क्षेत्र में खुशी का माहौल है।

0

राजगढ़ : जिला सिरमौर के राजगढ़ निवासी अमित शर्मा ने चार्टर्ड अकाउंटेंसी (सीए) की कठिन परीक्षा उत्तीर्ण कर क्षेत्र का नाम गौरवान्वित किया है। उनकी इस उपलब्धि से परिवार सहित पूरे राजगढ़ क्षेत्र में खुशी का माहौल है। उन्हें बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। सीए जैसी प्रतिष्ठित और चुनौतीपूर्ण परीक्षा को पास करना उनकी कड़ी मेहनत, लगन और दृढ़ संकल्प का परिणाम माना जा रहा है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि अमित की सफलता न केवल उनके परिवार के लिए गर्व का विषय है, बल्कि पूरे क्षेत्र के युवाओं के लिए भी प्रेरणादायक है। परिवारजनों, मित्रों और शुभचिंतकों ने अमित शर्मा को इस उपलब्धि पर शुभकामनाएं दी हैं। अमित ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, गुरुजनों और मित्रों के मार्गदर्शन और सहयोग को दिया है। क्षेत्रवासियों ने उम्मीद जताई कि अमित शर्मा भविष्य में भी इसी तरह नई ऊंचाइयों को हासिल कर जिला और प्रदेश का नाम रोशन करते रहेंगे।

ये भी पढ़ें:  सिरमौर में सितंबर माह में होने वाले ड्राइविंग टेस्ट और वाहनों की पासिंग का शेड्यूल जारी