HomeHimachalSirmaurहोमगार्ड्स व आंगनबाड़ी सहित ग्रामीणों ने खदरी में चलाया स्वच्छता अभियान

होमगार्ड्स व आंगनबाड़ी सहित ग्रामीणों ने खदरी में चलाया स्वच्छता अभियान

इस दौरान ऐतिहासिक बावड़ी, माड़ी परिसर, सामुदायिक केंद्र के साथ-साथ आसपास के क्षेत्र को संवारा। इस स्वच्छता अभियान का नेतृत्व कंपनी कमांडर रूप सिंह ने किया।

नाहन : गृहरक्षा एवं नागरिक सुरक्षा (हिमाचल होमगार्ड्स) की 4/6 कंपनी, आंगनबाड़ी केंद्र खदरी और स्थानीय ग्रामीणों ने मिलकर श्रीगोगा माड़ी खदरी परिसर में साफ-सफाई अभियान चलाया। इस दौरान ऐतिहासिक बावड़ी, माड़ी परिसर, सामुदायिक केंद्र के साथ-साथ आसपास के क्षेत्र को संवारा। इस स्वच्छता अभियान का नेतृत्व कंपनी कमांडर रूप सिंह ने किया।

रूप सिंह ने कहा कि इसी माह श्रीगोगा माड़ी खदरी परिसर में अग्निशमन विभाग और होमगार्ड्स के संयुक्त तत्वाधान में एक विशेष कैंप का आयोजन किया जाएगा। होमगार्ड्स न केवल नागरिक सुरक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं, बल्कि आपदा के समय भी प्रशासन के साथ मिलकर कंधे से कंधा मिलाकर काम करते हैं।

ये भी पढ़ें:  सिरमौर में चयनित होगा एक सौर मॉडल गांव, मिलेगी एक करोड़ रुपए की आर्थिक सहायता

उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि होमगार्ड्स सार्वजनिक स्थानों पर स्वच्छता बनाए रखने के लिए आम जनता की भागीदारी को भी प्रोत्साहित करते हैं। वहीं, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सुधा शर्मा ने कहा कि वे भी महिलाओं के बीच स्वच्छता अभियान के प्रति जागरूकता पैदा करने का काम करती हैं।

इस मौके पर समाजसेवी एवं पूर्व वरिष्ठ अधीक्षक सूचना एवं जन संपर्क विभाग सुभाष चंद्र शर्मा, बबीता चौहान, हुसन सिंह उर्फ बिट्टू, सविता शर्मा समेत कई लोग मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें:  भारतीय सेना की एयर स्ट्राइक, आतंकवाद के विरुद्ध निर्णायक प्रहार : ABVP 
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More