होमHimachalSirmaurअंतरिक्ष ने डायमंड जुबली जंबूरी में हिस्सा लेकर बढ़ाया राजगढ़ कॉलेज का...

अंतरिक्ष ने डायमंड जुबली जंबूरी में हिस्सा लेकर बढ़ाया राजगढ़ कॉलेज का मान

राष्ट्रीय जंबूरी बीते दिनों लखनऊ में आयोजित हुई। इस राष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रम के लिए अंतरिक्ष ठाकुर को पूर्वाभ्यास शिविर में महत्वपूर्ण प्रशिक्षण दिया गया था।

राजगढ़ : राजकीय महाविद्यालय राजगढ़ के सर्विस रोवर्स अंतरिक्ष ठाकुर ने लखनऊ में आयोजित भारत स्कॉउटस एवं गाइड्स राष्ट्रीय डायमंड जंबूरी में अपनी सेवाएं प्रदान करके कॉलेज व क्षेत्र का नाम रोशन किया है।

राष्ट्रीय जंबूरी बीते दिनों लखनऊ में आयोजित हुई। इस राष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रम के लिए अंतरिक्ष ठाकुर को पूर्वाभ्यास शिविर में महत्वपूर्ण प्रशिक्षण दिया गया था।

इसमें देश-विदेश से करीब 35 हजार प्रतिभागियों ने भाग लिया। समारोह के समापन अवसर पर देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बतौर मुख्य आतिथि शिरकत की।

महाविद्यालय के रोवर यूनिट प्रभारी डॉ. अभिषेक कुमार ने बताया कि कॉलेज के लिए यह गौरव का विषय है कि सर्विस रोवर अंतरिक्ष ठाकुर ने राष्ट्रीय स्तर पर अपनी सेवाएं प्रदान करके सिरमौर और प्रदेश का नाम रोशन किया है।

ये भी पढ़ें:  मार्च के शुरुआत में ही चढ़ा पारा, कई शहरों में तापमान 30 पार, जानें कब करवट लेगा मौसम

उन्होंने बताया कि राजगढ़ कॉलेज ने पहली बार इस राष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रम में भाग लिया गया और अपने दल में सिरमौर जिले का नेतृत्व किया।

उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय जंबूरी का आयोजन 4 साल के अंतराल पर होता है और प्रत्येक राज्य से जंबूरी में स्काउटस, गाइड्स, रोवर्स और रेंजर्स की अहम भागीदारी रहती है।

इस उपलब्धि पर कॉलेज के प्राचार्य डॉ. राजेंद्र वर्मा ने रोवर प्रभारी डॉ. अभिषेक कुमार और सर्विस रोवर अंतरिक्ष ठाकुर को बधाई दी। उन्होंने भविष्य में छात्रों को भी राष्ट्रीय स्तर की गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया।

ये भी पढ़ें:  फुटबॉल पास्ट चैंपियन एथलीट पद के लिए 23 जुलाई तक करें आवेदन, ये योग्यता अनिवार्य
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More