होमHimachalSirmaurमोगीनंद में जमीनी विवाद में बाउंड्री वॉल की तोड़फोड़, फार्मा कंपनी पर...

मोगीनंद में जमीनी विवाद में बाउंड्री वॉल की तोड़फोड़, फार्मा कंपनी पर केस

औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब के मोगीनंद में जमीन विवाद को लेकर तोड़फोड़ का मामला सामने आया है। पुलिस थाना कालाअंब में इस संबंध में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

कालाअंब : औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब के मोगीनंद में जमीन विवाद को लेकर तोड़फोड़ का मामला सामने आया है। पुलिस थाना कालाअंब में इस संबंध में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

पुलिस ने कच्चा टैंक निवासी राजेंद्र बंसल की शिकायत पर फार्मा कंपनी के खिलाफ केस दर्ज किया है। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि राजकुमार गोयल और उनकी फार्मा कंपनी मोगीनंद ने उनकी निजी जमीन पर जबरदस्ती कब्जा करने का प्रयास किया और 5 लाख की लागत से बनाई गई बाउंड्री वॉल को तोड़ दिया।

शिकायत में कहा गया है कि उक्त भूमि को लेकर मामला न्यायालय में विचाराधीन है और 3 मार्च 2026 को सिविल जज नाहन द्वारा स्टे आदेश जारी किया गया था। इसके बावजूद रात के समय बाउंड्री वॉल को तोड़कर नुकसान पहुंचाया गया। शिकायत में कहा गया है कि संबंधित कंपनी ने अदालत के आदेशों की अवहेलना की है।

ये भी पढ़ें:  राजगढ़ महाविद्यालय के 3 रोवर्स ने राज्य स्तरीय प्री-आरडी शिविर में दिखाया अनुशासन और दमखम

उधर, एसपी सिरमौर एनएस नेगी ने बताया कि मामले की जांच जारी है और तथ्यों के आधार पर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

Aapki Baat News Desk
Aapki Baat News Desk
"आपकी बात न्यूज़" एक लोकप्रिय हिंदी समाचार प्लेटफॉर्म है, जो राजनीति, समसामयिक घटनाओं, मनोरंजन, खेल और अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर ताजे अपडेट्स प्रदान करता है।

Latest Articles

Explore More