HomeHimachalSirmaurजमीन धंसने से बाड़थल मधाना स्कूल के भवन पर मंडराया खतरा, SMC...

जमीन धंसने से बाड़थल मधाना स्कूल के भवन पर मंडराया खतरा, SMC ने बुलाई बैठक

धंस रही जगह स्कूल भवन से 6 से 7 फीट दूरी पर है। धीरे-धीरे ये कटाव भवन की तरफ हो रहा है। कुछेक कमरों में दरारें भी दिखने लगी हैं।

नाहन : जिला सिरमौर के धारटीधार इलाके की राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बाड़थल मधाना के परिसर में जमीन धंसने से भवन पर खतरा मंडरा गया है। भारी बारिश के कारण स्कूल भवन के साथ जमीन का बड़ा हिस्सा लगातार धंस रहा है। कई जगह जमीन में दरारें पड़ गई हैं। इसको लेकर बुधवार को एसएमसी की बैठक बुलाई गई।

SMC अध्यक्ष एवं वार्ड सदस्य कुलदीप ठाकुर, पूर्व एसएमसी प्रधान कमलेंद्र सिंह ठाकुर, वार्ड सदस्य सीमा ठाकुर ने बताया कि धंस रही जगह स्कूल भवन से 6 से 7 फीट दूरी पर है। धीरे-धीरे ये कटाव भवन की तरफ हो रहा है। कुछेक कमरों में दरारें भी दिखने लगी हैं।

ये भी पढ़ें:  सिरमौर में 120 पदों पर होंगे कैंपस इंटरव्यू, 22 जुलाई से रोजगार कैंप, 24 हजार रुपये तक मिलेगी सैलरी

यदि बारिश का दौर ऐसे ही जारी रहा है तो भवन को खतरा हो सकता है। उन्होंने शिक्षा विभाग और प्रशासन से मांग की कि स्कूल भवन की सुरक्षा को देखते हुए 100 मीटर लंबी सुरक्षा दीवार (डंगा) लगाया जाना नितांत आवश्यक है। ताकि, भवन पर मंडरा रहा खतरा कम हो सके।

इसके साथ साथ इस मॉनसून के दौरान स्कूल की चारदीवारी को भी नुकसान पहुंचा है। इसकी मरम्मत भी करवाई जानी जरूरी है। उन्होंने कहा कि इस संदर्भ में ग्रामीण जल्द डीसी सिरमौर और विभाग से मिलकर समस्या के समाधान की मांग भी करेंगे।

ये भी पढ़ें:  सुक्खू सरकार ने खोला नौकरियों का पिटारा, इनका बढ़ा मानदेय... क्लिक पर पढ़ें हिमाचल कैबिनेट के बड़े फैसले
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More