HomeHimachalSirmaurसिरमौर के द्राबिल स्कूल पहुंचा उड़न दस्ता, कैमरों से लेकर स्टोरेज तक...

सिरमौर के द्राबिल स्कूल पहुंचा उड़न दस्ता, कैमरों से लेकर स्टोरेज तक की जांच… ऐसे हुई 10वीं की गणित परीक्षा की निगरानी

शिक्षा उपनिदेशक एलीमेंट्री सिरमौर राजीव ठाकुर ने बताया कि परीक्षा केंद्र में निगरानी के लिए कैमरों की उचित व्यवस्था की गई थी। निरीक्षण के दौरान कैमरों के डिस्प्ले की भी जांच की गई और रिकॉर्डिंग स्टोरेज को भी चेक किया गया, ताकि परीक्षा प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी बनी रहे।

नाहन : शिक्षा विभाग सिरमौर के उड़न दस्ते ने जिले के दूरदराज शिक्षा खंड रोनहाट के अंतर्गत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय द्राबिल में परीक्षा का अवलोकन किया। बुधवार को कक्षा दसवीं की गणित परीक्षा थी। इस केंद्र पर कुल 48 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। उड़नदस्ते ने पाया कि परीक्षा का संचालन पूरी व्यवस्था और अनुशासन के साथ किया जा रहा था। इस दौरान कहीं भी किसी प्रकार की कोताही नहीं पाई गई।

शिक्षा उपनिदेशक एलीमेंट्री सिरमौर राजीव ठाकुर ने बताया कि परीक्षा केंद्र में निगरानी के लिए कैमरों की उचित व्यवस्था की गई थी। निरीक्षण के दौरान कैमरों के डिस्प्ले की भी जांच की गई और रिकॉर्डिंग स्टोरेज को भी चेक किया गया, ताकि परीक्षा प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी बनी रहे। उन्होंने बताया कि उड़न दस्ता सुबह ठीक 10:30 बजे विद्यालय पहुंचा और दोपहर 1:00 बजे तक केंद्र में मौजूद रहकर पूरी परीक्षा प्रक्रिया का अवलोकन करता रहा।

ये भी पढ़ें:  फार्मर रजिस्ट्री करवाएं सभी किसान, योजनाओं का लाभ लेने में होगी आसानी

निरीक्षण के दौरान पाया गया कि परीक्षा का संचालन विद्यालय में शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से किया गया। उन्होंने बताया कि विद्यालय में परीक्षा संचालन की निगरानी के लिए उनके नेतृत्व में उड़न दस्ता गठित किया गया था। इस दल में हिमांशु भारद्वाज और वीरेंद्र परमार शामिल रहे, जिन्होंने केंद्र की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। परीक्षाओं के दौरान विद्यालयों में जाकर अवलोकन किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें:  हिमाचल में फिर बस हादसा, बिना चालक अचानक खाई में लुढ़की यात्रियों से भरी बस, मची चीख-पुकार
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More