HomeHimachalSirmaurबहराल में वन विभाग की चेक पोस्ट बनकर तैयार, 2.5 लाख खर्चे,...

बहराल में वन विभाग की चेक पोस्ट बनकर तैयार, 2.5 लाख खर्चे, ट्रक ने किया था ध्वस्त

वन उपज पड़ताल नाका (चेक पोस्ट) को पिछले साल अप्रैल 2024 में एक ट्रक ने ध्वस्त कर दिया था। यह चेक पोस्ट वन परिक्षेत्र माजरा के अंतर्गत आती है।

पांवटा साहिब : हिमाचल-हरियाणा की सीमा पर बहराल में वन विभाग की नई चेक पोस्ट बनकर तैयार हो गई है। वन मंडल पांवटा साहिब के अंतर्गत इस वन उपज पड़ताल नाका (चेक पोस्ट) को पिछले साल अप्रैल 2024 में एक ट्रक ने ध्वस्त कर दिया था। यह चेक पोस्ट वन परिक्षेत्र माजरा के अंतर्गत आती है।

चेक पोस्ट ध्वस्त होने के बाद से वन कर्मियों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। विभाग ने ध्वस्त चेक पोस्ट के स्थान पर ही 2.5 लाख रुपये की लागत से नए सिरे से चेक पोस्ट का निर्माण कार्य शुरू करवाया। अब आकर्षक तरीके से यह चेक पोस्ट पूरी तरह से बनकर तैयार हो गई है।

ये भी पढ़ें:  राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस पर नाहन कालेज में विद्यार्थियों ने दी शानदार प्रस्तुतियां, आर्यभट्ट से गगनयान थीम पर आयोजन

यहां अतिरिक्त सीसीटीवी भी लगाए गए हैं, जिससे वाहनों पर नजर रखी जा सकेगी। साथ ही चेक पोस्ट तैयार होने के बाद नाकाबंदी के दौरान वन कर्मियों को पेश आने वाली दिक्कतों से भी निजात मिलेगी।

उधर, पांवटा साहिब के डीएफओ ऐश्वर्य राज ने बताया कि बहराल चेक पोस्ट का निर्माण डिपार्टमेंटली करवाया गया है। साथ ही अतिरिक्त सीसीटीवी भी लगाए गए हैं। इसके बनने वन कर्मी आसानी से अपना कामकाज निपटा सकेंगे।

ये भी पढ़ें:  6 अप्रैल तक सिरमौर दौरे पर रहेंगे उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान, जानें शेड्यूल
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More