HomeHimachalSirmaurसिरमौर में आग की भेंट चढ़ी किराना की दुकान, लाखों के नुकसान...

सिरमौर में आग की भेंट चढ़ी किराना की दुकान, लाखों के नुकसान का अनुमान

फिलहाल, आग के कारणों का पता नहीं चल पाया है. गनीमत यह रही है कि सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने आग को आसपास के क्षेत्र में फैलने से रोक दिया, अन्यथा काफी नुकसान हो सकता था.

राजगढ़: राजगढ़-खैरी सड़क पर स्थित दीपक कुमार की किराना की दुकान अचानक आग की भेंट चढ़ गई. इस घटना में लाखों रुपये के नुकसान का अनुमान है. फिलहाल, आग के कारणों का पता नहीं चल पाया है. गनीमत यह रही है कि सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने आग को आसपास के क्षेत्र में फैलने से रोक दिया, अन्यथा काफी नुकसान हो सकता था.
इस घटना में किराना की दुकान में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया. वहीं, इसके साथ लगती 2 अन्य दुकानों के शटरों को भी कुछ नुकसान पहुंचा है. घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन ने मौके पर पहुंच नुकसान का आंकलन किया. घटना की पुष्टि करते हुए तहसीलदार राजगढ़ उमेश शर्मा ने बताया कि आग लगने की इस घटना में करीब पांच लाख रुपए का नुकसान हुआ है. पीड़ित दुकानदार को पांच हजार रुपए की फौरी राहत प्रदान की गई है. वहीं, पुलिस आग लगने के कारणों की जांच कर रही है.

ये भी पढ़ें:  नाहन में सड़कों पर उतरी ABVP, "सरकार" के खिलाफ नारेबाजी, पुतला भी फूंका
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More