होमHimachalSirmaurहिमाचल की रग्बी टीम कोटड़ी व्यास से उत्तराखंड रवाना, हरिद्वार में होगा...

हिमाचल की रग्बी टीम कोटड़ी व्यास से उत्तराखंड रवाना, हरिद्वार में होगा रग्बी अस्मिता लीग टूर्नामेंट

कोच धर्मेंद्र चौधरी ने बताया कि पिछले साल उनकी सीनियर रग्बी टीम ने कांस्य पदक और जूनियर टीम ने स्वर्ण पदक के साथ 51,000 रुपये का नकद पुरस्कार जीता था। इस दौरान उन्होंने टीम को शुभकामनाएं दीं।

पांवटा साहिब : जिला सिरमौर के उपमंडल पांवटा साहिब स्थित कोटड़ी व्यास स्पोर्ट्स क्लब ग्राउंड में युवा समाजसेवी राजेश चौधरी ने तीन दिवसीय कैंप के बाद एसआरसी हिमाचल की रग्बी टीम को हरिद्वार के लिए रवाना किया।

यह टीम 8 सितंबर को उत्तराखंड के हरिद्वार में रोशनाबाद स्टेडियम में होने वाले रग्बी अस्मिता लीग टूर्नामेंट में भाग लेगी। इस दौरान समाजसेवी राजेश चौधरी ने खिलाड़ियों को किट भी प्रदान की।

इस अवसर पर राजेश चौधरी ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि हर व्यक्ति को विशेषकर बच्चों को खेलों में भाग लेना चाहिए। खेल हमें शारीरिक रूप से फिट रखते हैं और नशे जैसी बुराइयों से दूर रहने में भी मदद करते हैं।

ये भी पढ़ें:  1905 का दर्द याद! भूकंप के संभावित खतरे से निपटने और जागरूकता को लेकर सिरमौर प्रशासन ने करवाई मॉक ड्रिल

इस दौरान टीम की खिलाड़ियों स्नेहा, महक, नंदिता, अंकिता, जोया, रितिका, आशु, कोमल और दीपिका के अलावा कोटड़ी व्यास क्लब के कोच धर्मेंद्र चौधरी, टीम के कोच सुधीर, मैनेजर रूबी चौधरी और एसएमसी अध्यक्ष मान सिंह ने भी टीम को किट प्रदान करने के लिए उनका आभार जताया।

कोच धर्मेंद्र चौधरी ने बताया कि पिछले साल उनकी सीनियर रग्बी टीम ने कांस्य पदक और जूनियर टीम ने स्वर्ण पदक के साथ 51,000 रुपये का नकद पुरस्कार जीता था। इस दौरान उन्होंने टीम को शुभकामनाएं दीं।

ये भी पढ़ें:  उपायुक्त ने क्यारी-जबल क्षेत्र का किया दौरा, ग्रामीणों की समस्याओं का जायजा लेकर अधिकारियों के दिए ये निर्देश
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More