HomeHimachalSirmaurशिलाई के लाणी नाया में बच्चों की शानदार रंगारंग प्रस्तुतियों ने मोहा...

शिलाई के लाणी नाया में बच्चों की शानदार रंगारंग प्रस्तुतियों ने मोहा सबका मन, ये था मौका

इस अवसर पर बच्चों ने सुंदर सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया. कार्यक्रम में नाटी, एकल गायन और भाषण प्रतियोगिता समेत सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने न केवल स्वामी विवेकानंद के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाया, बल्कि स्थानीय संस्कृति और परंपराओं को भी उजागर किया.

शिलाई|
जिला सिरमौर की ग्राम पंचायत नाया पंजोड़ के लानी नाया में आदर्श युवा विकास नवयुवक मंडल लाणी नाया और नेहरू युवा केंद्र नाहन के संयुक्त तत्वाधान में सोमवार को स्वामी विवेकानंद जयंती के उपलक्ष्य पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. गोगा महाराज मंदिर हॉल में हुए इस कार्यक्रम में अमित कुमार बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की. जबकि, इंद्र सिंह और अमित विशिष्ट अतिथि के तौर पर मौजूद रहे.lani naya shillai

इस अवसर पर बच्चों ने सुंदर सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया. कार्यक्रम में नाटी, एकल गायन और भाषण प्रतियोगिता समेत सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने न केवल स्वामी विवेकानंद के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाया, बल्कि स्थानीय संस्कृति और परंपराओं को भी उजागर किया.

ये भी पढ़ें:  राष्ट्रीय छात्र संसद में प्रधानमंत्री बनीं संगड़ाह की साक्षी ठाकुर ने पास किया JRF

इस मौके पर राज कुमार ने मंच संचालन में विशेष भूमिका निभाई. कोषाध्यक्ष रण सिंह ने कार्यक्रम की गतिविधियों और स्वामी विवेकानंद के जीवन पर प्रकाश डालते हुए युवाओं को प्रेरित किया. मुख्य अतिथि अमित कुमार ने अपने संबोधन में युवाओं को स्वामी विवेकानंद के आत्मबल, आत्मविश्वास और उनके जीवन मूल्यों को अपनाने की प्रेरणा दी. वहीं, मंडल के सदस्य दलीप सिंह ने अपने प्रेरक भाषण से कार्यक्रम के उद्देश्य और युवाओं की भूमिका पर प्रकाश डाला.

इस मौके पर दौलत राम, कुलदीप, सुनील कुमार, दिनेश कुमार, लायक राम, वेद प्रकाश, प्रदीप, प्रताप सिंह, राजेश कुमार, मनोज कुमार, रणदीप, रविंद्र सिंह, दिनेश कुमार, सुरेंद्र सिंह, बलवीर सिंह, चमन लाल, प्रताप सिंह, राजू झेल्टा, दिनेश झेल्टा, रविंदर सिंह, प्रताप सिंह, सूरत सिंह, केदिया राम, शेर सिंह, जगदीश, जालम सिंह, चेत राम, बारु राम, भजू राम, जागर सिंह, और निशांत सहित 200 लोगों ने भाग लिया.

ये भी पढ़ें:  उत्तरी में अब तक का सबसे भारी भूस्खलन, 10 दिन के भीतर तीसरी बार बंद हुआ पांवटा साहिब-शिलाई हाईवे
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More