HomeHimachalSirmaurनाहन के वार्ड 12 और 13 में सुअर पालकों के पशुओं का...

नाहन के वार्ड 12 और 13 में सुअर पालकों के पशुओं का निरीक्षण, सभी स्वस्थ पाए गए

उपमंडलाधिकारी नाहन और वरिष्ठ कार्यकारी अधिकारी द्वारा दिए गए आदेशों के अनुपालन में ये निरीक्षण किया गया। इसका उद्देश्य पशुओं के स्वास्थ्य और रखरखाव की स्थिति की जांच करना रहा।

नाहन : शहर के वार्ड नंबर 12 और 13 में सोमवार को नगर परिषद नाहन और पशु पालन विभाग की संयुक्त टीम ने सुअर पालकों के पशुओं का निरीक्षण किया। उपमंडलाधिकारी नाहन और वरिष्ठ कार्यकारी अधिकारी द्वारा दिए गए आदेशों के अनुपालन में ये निरीक्षण किया गया। इसका उद्देश्य पशुओं के स्वास्थ्य और रखरखाव की स्थिति की जांच करना रहा।

निरीक्षण के दौरान वार्ड क्षेत्र में स्थित सुअर पालकों के पशु एवं उनके शेड की गहन जांच की गई। टीम ने प्रेम चंद के शेड में 3 वयस्क, राजकुमार के शेड में 4 व्यस्क सुअर और 22 बच्चे पाए गए, जबकि देशराज के पास 8 व्यस्क सुअर दर्ज किए गए।

ये भी पढ़ें:  राष्ट्रीय छात्र संसद में प्रधानमंत्री बनीं संगड़ाह की साक्षी ठाकुर ने पास किया JRF

पशु पालन विभाग की टीम द्वारा की गई जांच में सभी पशु स्वास्थ्य की दृष्टि से पूरी तरह स्वस्थ पाए गए। निरीक्षण के दौरान पशु धारकों को स्वच्छता बनाए रखने और पशुओं की उचित देखभाल को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए।

निरीक्षण उपरांत पूरी कार्रवाई की रिपोर्ट आगामी सूचना एवं आवश्यक कार्रवाई के लिए संबंधित अधिकारियों को प्रेषित कर दी गई है। यह निरीक्षण पशु स्वास्थ्य और शहरी स्वच्छता बनाए रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

ये भी पढ़ें:  प्रताप सिंह रावत का सिरमौर भाजपा में कद बढ़ा, संगठन में जिला प्रवक्ता की जिम्मेदारी
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More