होमHimachalSirmaurकांसर स्कूल में दिखा स्वच्छता का जुनून, विद्यार्थियों ने रैली निकाल दिया...

कांसर स्कूल में दिखा स्वच्छता का जुनून, विद्यार्थियों ने रैली निकाल दिया बड़ा संदेश

इस दौरान बच्चों ने अपने कक्षा-कक्षों और पूरे स्कूल परिसर की सफाई भी की। साथ ही प्लास्टिक और कचरे के उचित निपटान पर कार्यशालाओं में भाग लिया।

नाहन : जिला सिरमौर के धारटीधार इलाके के राजकीय उच्च विद्यालय कांसर में स्वच्छता पखवाड़े के तहत सोमवार को छात्रों ने उत्साह के साथ स्वच्छता रैली का आयोजन किया।

रैली विद्यालय परिसर से शुरू होकर विभिन्न स्थानों से होकर वापस पहुंची। इस दौरान विद्यार्थियों ने जोरदार नारे लगाकर लोगों को स्वच्छता के बारे में जागरूक किया।

इस दौरान बच्चों ने अपने कक्षा-कक्षों और पूरे स्कूल परिसर की सफाई भी की। साथ ही प्लास्टिक और कचरे के उचित निपटान पर कार्यशालाओं में भाग लिया।

इस अवसर पर विद्यार्थियों ने स्वच्छता पर आधारित पोस्टर और स्लोगन प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गईं। नारा लेखन प्रतियोगिता में कोमल देवी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि सिमरन दूसरे स्थान पर रहीं और सोनिया को तृतीय स्थान मिला।

कार्यकारी मुख्याध्यापक किशोर भारद्वाज ने इस आयोजन के लिए सभी छात्रों और शिक्षकों की सराहना की। उन्होंने कहा कि स्वच्छता पखवाड़ा बच्चों में एक स्वच्छ और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की आदत डालने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

ये भी पढ़ें:  STF और सिरमौर पुलिस का बड़ा एक्शन, 56 का ‘बुलबुल’ PIT NDPS में डिटेन, सीधे नाहन जेल पहुंचाया

इस दौरान उन्होंने हाथ धोने और व्यक्तिगत स्वच्छता के सही तरीकों के बारे में भी विद्यार्थियों को जानकारी दी। इस मौके पर नेहा शर्मा, अनिल शर्मा, कल्पना देवी, बबिजा शर्मा, ललिता कुमारी और आदित्य कुमार भी उपस्थित रहे।

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More